बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   50 CCTV Cameras Help Damoh Police Crack Microfinance Robbery Case

Damoh News: कलेक्शन राशि लूट का खुलासा, फरियादी ही निकला मास्टरमाइंड, दो साथियों के साथ रची थी लूट की साजिश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Tue, 11 Aug 2026 09:28 PM IST
50 CCTV Cameras Help Damoh Police Crack Microfinance Robbery Case

दमोह में माइक्रो फाइनेंस कंपनी की कलेक्शन राशि लूटने के मामले में पुलिस ने मंगलवार शाम सनसनीखेज खुलासा किया। जिस युवक ने खुद को लूट का फरियादी बताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जांच में वही पूरी वारदात का मास्टरमाइंड निकला। उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर लूट की साजिश रची और पुलिस को गुमराह करने के लिए खुद ही लूट की कहानी बताई।

मामले का खुलासा एएसपी सुजीत सिंह भदौरिया ने मंगलवार शाम करीब चार बजे पुलिस कंट्रोल रूम में पत्रकारवार्ता के दौरान किया। इस दौरान सीएसपी एचआर पांडे और देहात थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय मौजूद रहे। पुलिस ने मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर लूटी गई रकम में से 1 लाख 5 हजार रुपये नकद, वारदात में इस्तेमाल बाइक और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

पुलिस को बताई थी बदमाशों की कहानी
पुलिस के मुताबिक, 8 अगस्त को दमोह देहात थाना क्षेत्र की जबलपुर नाका चौकी में माइक्रो फाइनेंस कंपनी की कलेक्शन राशि लूटे जाने की सूचना मिली थी। शिकायतकर्ता घनश्याम अहिरवार (21) निवासी ग्राम पिपरिया, थाना सुरखी, जिला सागर, हाल निवासी दमोह ने पुलिस को बताया था कि वह माइक्रो फाइनेंस कंपनी की कलेक्शन राशि लेकर जा रहा था। उसके साथ कंपनी की ट्रेनी कर्मचारी जूही चंदेल भी थी। इसी दौरान दमोह बायपास के पास दो अज्ञात बाइक सवार बदमाश पहुंचे और जूही चंदेल के हाथ से कलेक्शन राशि से भरा बैग जबरन छीनकर फरार हो गए। शिकायत में बैग में करीब 1 लाख 23 हजार 800 रुपये होने की बात बताई गई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें- पन्ना में मजदूर की किस्मत चमकी: 17 कैरेट का नायाब हीरा मिला, कीमत 50 लाख से ज्यादा; 7 पार्टनरों में बंटेगी रकम

50 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले, कॉल डिटेल से खुलने लगा राज
लूट की वारदात को चुनौती मानते हुए पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे करीब 50 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके साथ ही पुलिस ने संदिग्धों की गतिविधियों, कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का बारीकी से विश्लेषण किया। जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी, पुलिस को खुद फरियादी घनश्याम अहिरवार की गतिविधियां संदिग्ध नजर आने लगीं। इसके बाद पुलिस ने घनश्याम से पूछताछ की। शुरुआत में पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की गई, लेकिन तकनीकी साक्ष्यों के सामने आने के बाद पूछताछ में पूरे मामले की परतें खुलती चली गईं।

पूछताछ में कबूला गुनाह, दो साथियों के नाम भी बताए
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में घनश्याम अहिरवार ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर लूट की साजिश रचने की बात स्वीकार की। आरोपियों की पहचान संजय सौर (22) और सोहित उर्फ वीरेंद्र रजक (18) के रूप में हुई है। दोनों ग्राम पिपरिया, थाना सुरखी, जिला सागर के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपियों ने पहले कलेक्शन की रकम के बारे में जानकारी जुटाई और इसके बाद लूट की योजना बनाई। वारदात के दौरान बाइक से पहुंचे आरोपियों ने कलेक्शन राशि वाला बैग छीन लिया। इसके बाद फरियादी ने खुद को पीड़ित बताते हुए पुलिस में लूट की शिकायत दर्ज करा दी। यानी जिस व्यक्ति से पुलिस को लूट की शिकायत मिली थी, जांच में वही वारदात की योजना बनाने और उसे अंजाम दिलाने वालों में मुख्य भूमिका में सामने आया।

लूटी गई रकम आपस में बांट ली
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों के कब्जे से कलेक्शन राशि में से 1 लाख 17 हजार 335 रुपये मिले थे। इसमें से करीब 12 हजार 335 रुपये खर्च कर दिए गए थे। इसके बाद बची हुई 1 लाख 5 हजार रुपये की राशि आरोपियों ने आपस में बांट ली थी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर यह रकम बरामद कर ली है। इसके अलावा पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार बरामद सामग्री की कुल कीमत करीब 1 लाख 83 हजार रुपये है।

तीनों आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने जेल भेजा
मामले में पुलिस ने घनश्याम अहिरवार, संजय सौर और सोहित उर्फ वीरेंद्र रजक को गिरफ्तार किया। तीनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस अब मामले में आरोपियों से जुड़ी अन्य जानकारियों और वारदात में इस्तेमाल संसाधनों की भी जांच कर रही है।

पुलिस की जांच ने पलट दी पूरी कहानी
शुरुआत में मामला दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों द्वारा माइक्रो फाइनेंस कंपनी की कलेक्शन राशि लूटने का दिखाई दे रहा था। लेकिन करीब 50 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, कॉल डिटेल और तकनीकी साक्ष्यों की पड़ताल के बाद पुलिस को फरियादी की भूमिका पर संदेह हुआ। पूछताछ के बाद सामने आई कहानी ने पुलिस को भी चौंका दिया—लूट की शिकायत करने वाला ही इस पूरी वारदात की साजिश का मुख्य आरोपी निकला। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: खुले में फेंक रहे मेडिकल वेस्ट, बीमारियों का खतरा बढ़ा

11 Aug 2026

VIDEO: 13.90 लाख बच्चों को खिलाई एल्बेंडाजोल, पेट के कीड़े होंगे साफ

11 Aug 2026

VIDEO: छह घंटे में मिला इलाज, लाइन में खड़े होने से हालत खराब

11 Aug 2026

VIDEO: एआरवी की 140 वाइल शेष, मरीजों की बढ़ेगी मुसीबत

11 Aug 2026

VIDEO: व्यापार मंडल का रक्तदान शिविर 16 को, 3500 ने कराया पंजीकरण

11 Aug 2026
विज्ञापन

औरैया: गेस्ट हाउस में मिला 15 फीट लंबा अजगर, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

11 Aug 2026

कानपुर: उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों-रसोइयों से विवाद, प्रधानाध्यापिका ने खुद को कमरे में किया बंद

11 Aug 2026
विज्ञापन

VIDEO: रूदौली में पांच भैंसों की गलाघोंटू से मौत, 36 हजार पशुओं के टीकाकरण का लक्ष्य

11 Aug 2026

VIDEO: रायबरेली में कांग्रेस संगठन में होगा बड़ा बदलाव, अध्यक्ष के चेहरे की तलाश शुरू

11 Aug 2026

सोनीपत तिरंगे के गौरव, इतिहास और मर्यादा से जुड़ी रोचक जानकारियां प्रदर्शनी में प्रदर्शित

11 Aug 2026

नारनौल में निकाली हर घर तिरंगा यात्रा

रोहतक नगर पालिका कर्मचारी संघ ने 15 अगस्त तक बढ़ाई हड़ताल

11 Aug 2026

Video: खेत में कीटनाशक डालने गए किसान की तालाब में डूबने से मौत,

11 Aug 2026

Sirmaur Festival: नाहन में 9 से 17 सितंबर तक होगा सिरमौर उत्सव, नृत्य-गायन से लेकर बॉडी बिल्डिंग और मॉडलिंग तक प्रतियोगिताएं

11 Aug 2026

Video: नगराम में निकली तिरंगा रैली, भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए स्कूली बच्चे

11 Aug 2026

Video: टीले वाली मस्जिद के पास लगा इक्का-तांगा स्टैच्यू बदहाल, नाल गायब होने से उठे सवाल

11 Aug 2026

हांसी: कॉमनवेल्थ गेम्स के रजत पदक विजेता नरेंद्र बेरवाल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, सुनाया पाकिस्तान से मुकाबले का मजेदार किस्सा

11 Aug 2026

महाशिवरात्रि पर हर-हर महादेव से गूंजा रेवाड़ी, भूतेश्वर मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

11 Aug 2026

Hamirpur: विधायक सुधीर शर्मा के खिलाफ भोरंज और नादौन थाने में एफआईआर दर्ज

सुल्तानपुर: तेंदुए जैसी आहट से बछेड़िया में दहशत, ट्रैक्टर चालक पर झपटने की कोशिश

11 Aug 2026

Video: धर्मांतरण के विरोध में हिंदू महासभा का प्रदर्शन, हजरतगंज थाने में सौंपा ज्ञापन

11 Aug 2026

स्पीकर कुलतार सिंह संधवां की टिप्पणी का मामला श्री अकाल तख्त पहुंचा, सख्त कार्रवाई की मांग

11 Aug 2026

VIDEO: राम मंदिर में दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, दोपहर में दिखे ऐसे नजारे

11 Aug 2026

Video: मेहंदी घाट पर 10 दिन बाद फिर शुरू हुई नाव सेवा, पीपे का पुल टूटने से बढ़ी थी परेशानी

11 Aug 2026

VIDEO: मवेशी से टकराई बाइक, युवक की मौत, पत्नी और बच्ची मामूली रूप से घायल

11 Aug 2026

Video: विकास नगर अग्निकांड के बाद फिर बसीं झुग्गियां, खुलेआम तार खींचकर हो रही बिजली चोरी

11 Aug 2026

Video: वसंत कुंज योजना की सड़क पर भैंसों का कब्जा, राहगीरों और वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी

11 Aug 2026

Video: सिविल अस्पताल से पार्क रोड तक भीषण जाम, एंबुलेंस भी फंसी

11 Aug 2026

Video: आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन, नगर निगम की ओर बढ़ रहे लोगों को पुलिस ने रोका

11 Aug 2026

Meerut: बारिश के जलभराव से शिवभक्त परेशान, पानी से होकर मंदिर पहुंच रहे श्रद्धालु

11 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed