बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Pathariya Crematorium’s Poor Condition Exposed During Heavy Rain

कलेक्टर के निर्देश भी बेअसर?: तेज बारिश में टीन खड़ा कर कराना पड़ा अंतिम संस्कार, मुक्तिधाम का वीडियो वायरल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sun, 09 Aug 2026 10:47 PM IST
Pathariya Crematorium’s Poor Condition Exposed During Heavy Rain

दमोह जिले के पथरिया नगर में रविवार को मुक्तिधाम की बदहाल व्यवस्था की तस्वीर सामने आई। वार्ड क्रमांक 14 स्थित मुक्तिधाम में बारिश से बचने के लिए स्थायी टीन शेड नहीं होने के कारण तेज बारिश के बीच वार्डवासियों को टीन और तिरपाल लगाकर अंतिम संस्कार कराना पड़ा। घटना का वीडियो रविवार रात सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नगर निकाय की कार्यप्रणाली और मूलभूत सुविधाओं को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

मामला वार्ड क्रमांक 14 निवासी 90 वर्षीय पूरन अहिरवार के निधन से जुड़ा है। लंबी बीमारी के बाद रविवार सुबह उनका निधन हो गया था। दोपहर में परिजन और वार्डवासी अंतिम संस्कार के लिए मुक्तिधाम पहुंचे। इसी दौरान तेज बारिश शुरू हो गई। मुक्तिधाम में बारिश से बचाव के लिए कोई स्थायी शेड नहीं होने से अंतिम संस्कार कराने में परेशानी खड़ी हो गई।

वार्डवासियों ने खुद खड़ी की टीन-तिरपाल की छत
बारिश के बीच अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी कराने के लिए वार्ड पार्षद हरप्रसाद अहिरवार ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर टीन और तिरपाल की अस्थायी व्यवस्था की। इसके बाद बारिश के बीच लोगों ने छातों का सहारा लेकर अंतिम संस्कार कराया। इस दौरान बनाए गए अस्थायी इंतजाम का वीडियो सामने आने के बाद मामला सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया।

ये भी पढ़ें- ग्वालियर में बहनों की दिलेरी, मोबाइल लूटकर भागे बदमाश को स्कूटी से पीछा कर दबोचा

तीन वार्डों के लोग पहुंचते हैं मुक्तिधाम
वार्ड पार्षद के अनुसार इस मुक्तिधाम का उपयोग आसपास के करीब तीन वार्डों के लोग करते हैं। यहां पिछले करीब 40 वर्षों से अंतिम संस्कार किए जा रहे हैं। पार्षद का कहना है कि मुक्तिधाम में स्थायी टीन शेड बनवाने के लिए नगर परिषद से कई बार मांग की जा चुकी है, लेकिन अब तक इस दिशा में स्थायी समाधान नहीं हुआ।

चौरई की घटना के बाद कलेक्टर ने दिए थे निर्देश
मामला इसलिए भी गंभीर माना जा रहा है, क्योंकि कुछ दिन पहले जिले के तेंदूखेड़ा क्षेत्र के चौरई में भी बारिश के दौरान छाता लगाकर अंतिम संस्कार कराने की तस्वीर सामने आई थी। इसके बाद कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने जिले की नगर परिषदों और नगर पंचायतों में ऐसे मुक्तिधामों को चिन्हित करने और वहां टीन शेड बनवाने के निर्देश दिए थे, जहां बारिश से बचाव की व्यवस्था नहीं है।

इसके बावजूद पथरिया के वार्ड क्रमांक 14 स्थित मुक्तिधाम में स्थायी शेड नहीं बन सका। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि कलेक्टर के निर्देश के बाद संबंधित नगर निकाय ने इस मुक्तिधाम की स्थिति का परीक्षण किया था या नहीं। यदि निरीक्षण हुआ था तो निर्माण की कार्रवाई आगे क्यों नहीं बढ़ी और यदि नहीं हुआ तो निर्देशों के पालन की निगरानी किस स्तर पर हुई? जबकि स्थानीय लोगों द्वारा नगर परिषद् को कई बार आवेदन सौंपे जा चुके हैं।

एसडीएम बोले- पता करवाएंगे शेड क्यों नहीं बना
पथरिया एसडीएम निकेत चौरसिया ने बताया कि उन्हें भी मुक्तिधाम में टीन लगाकर अंतिम संस्कार कराए जाने की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि इस मामले में पता करवाया जाएगा कि मुक्तिधाम में टीन शेड क्यों नहीं लगाया गया। साथ ही मुक्तिधाम की जमीन को लेकर किसी तरह का विवाद है या नहीं, इसकी भी जानकारी ली जाएगी। एसडीएम के मुताबिक सोमवार को नगर पंचायत के अधिकारियों से इस संबंध में चर्चा की जाएगी और स्थिति की जानकारी ली जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

सावन: रत्नों के महादेव! 30 किलो नीलम का अनोखा शिवलिंग, जो हरता है भक्तों के कष्ट; उन्नाव का अनोखा दरबार

09 Aug 2026

कानपुर: सिंहपुर-मंधना मार्ग गड्ढों में तब्दील, पानी से भरे गड्ढे बने जानलेवा

09 Aug 2026

शामली: नौकरी लगी तो कांवड़ लेकर आए राइस मिल के क्वालिटी मैनेजर

09 Aug 2026

ग्रेटर नोएडा: न सफाई, न सुरक्षा और न पार्कों का रखरखाव; ओमीक्रॉन-3 में समस्याओं का अंबार

09 Aug 2026

शामली: भोले के भजनों पर रातभर झूम रहे शिव भक्त, शिविरों के खूब हो रहा डांस

09 Aug 2026
विज्ञापन

शामली: माता-पिता की सलामती की मन्नत लेकर कांवड़ यात्रा पर निकले निशु और जतिन

09 Aug 2026

शामली: आधी रात तक शिव भक्तों के स्वागत में उमड़ी भीड़, शिव चौक पर ढाई घंटे जाम

09 Aug 2026
विज्ञापन

शामली: शिव-पार्वती की झांकी ने बांधा समां, भजनों पर झूमते कलाकारों को देख थिरक उठे श्रद्धालु

09 Aug 2026

लुधियाना में हरजिंदर सिंह की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर हाईवे जाम

09 Aug 2026

गुरुग्राम: अवैध कब्जों पर कार्रवाई की तैयारी, एमसीजी-जीएमडीए-एचएसवीपी ने कसी कमर

09 Aug 2026

आस्था के अलग-अलग रंग, कोई पालकी में भोलेनाथ तो कोई कंधे पर 80 लीटर गंगाजल लेकर पहुंचा फरीदाबाद

09 Aug 2026

Solan: राज्यपाल कविंद्र गुप्ता बोले- धारा 370 जम्मू-कश्मीर के लिए रही अभिशाप, दोबारा ऐसी धारा न लगे

09 Aug 2026

Uttarkashi: यमुनोत्री में उमड़ी कांवड़ यात्रियों की भीड़, आस्था की डुबकी लगाकर जल भर रहे शिवभक्त

09 Aug 2026

VIDEO: अधूरा नाला बना सरस्वतीपुरम के लोगों की मुसीबत, घरों में घुस रहा पानी

09 Aug 2026

VIDEO: बंदूक से चली गोली, ट्यूशन पढ़ रहे छात्र की मौत

09 Aug 2026

VIDEO: आगरा में आज शाम से ट्रैफिक डायवर्जन, भारी वाहनों की नो एंट्री, हाईवे से भी नहीं गुजरेंगे; घाटों पर बैरिकेडिंग

09 Aug 2026

VIDEO: कांवड़ियों के साथ हादसा, कार बेकाबू होकर रोहता नहर में गिरी, मची चीख-पुकार; बाल-बाल बचे पांच कांवड़िए

09 Aug 2026

फतेहाबाद: हरियाली तीज पर झूला झूलकर महिलाओं ने मनाया त्योहार, सुनैना चौटाला ने की मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत

09 Aug 2026

CG News: बिलासपुर में आदिवासी संस्कृति का दिखा रंग, विश्व आदिवासी दिवस पर निकली भव्य रैली

मेरा गांव मेरी शान: चौपाल कार्यक्रम में उठी तोशाम में विकास को और गति देने की मांग, बार एसोसिएशन, सरपंचों, व्यापारियों ने की कई मुद्दों पर चर्चा

09 Aug 2026

VIDEO: लैब में बनेंगे हाइब्रिड भ्रूण, विरासत में नहीं मिलेंगी बीमारियां

09 Aug 2026

VIDEO: अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को राैंदा, दो मजदूरों की माैत

09 Aug 2026

Sant Ravidas Jayanti: 750 किलोमीटर लंबी कलश वंदन यात्रा का समापन, अनुराग बोले- हर कोने तक पहुंचाएंगे संत रविदास के विचार

VIDEO: जमीन के विवाद में भाजपा मंडल अध्यक्ष पर हमला, सात घायल

09 Aug 2026

VIDEO: आगरा में फर्जी काॅल सेंटर पकड़ा, सिक्योरिटी गार्ड की नाैकरी के नाम पर हो रही थी ठगी; दो युवती समेत चार पकड़े

09 Aug 2026

VIDEO: एटा में रोडवेज बस और सवारियों से भरे ऑटो की भिड़ंत, मची चीखपुकार; दो की माैत और पांच घायल

09 Aug 2026

VIDEO: आगरा के कलुआराम मंडी में फुटकर बिक्री पर नहीं लगी रोक, ताक पर रखे नियम

09 Aug 2026

VIDEO: पेट में पहुंच रही प्लास्टिक, महिलाओं में बढ़ रहा बांझपन; घर से आज ही बाहर करें ये चीजें

09 Aug 2026

मॉक ड्रिल : एसएन मेट्रो स्टेशन में घुसे आतंकी, एक को मार गिराया

09 Aug 2026

VIDEO: मसालों में डंठल तो सरसों के तेल में मिला राइसब्रान, दाल के नमूने फेल; नमकीन मिली घटिया

09 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed