{"_id":"6a7864d997a81ce1f10526fd","slug":"video-kanwariyas-car-went-out-of-control-and-overturned-into-canal-2026-08-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कांवड़ियों के साथ हादसा, कार बेकाबू होकर रोहता नहर में गिरी, मची चीख-पुकार; बाल-बाल बचे पांच कांवड़िए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कांवड़ियों के साथ हादसा, कार बेकाबू होकर रोहता नहर में गिरी, मची चीख-पुकार; बाल-बाल बचे पांच कांवड़िए
डाक कांवड़ लेकर जा रहे कांवड़ियों की कार सामने से आ रहे ट्रक से बचने के प्रयास में असंतुलित होकर रोहता नहर में जा गिरी। कार सवार पांच कांवड़िए फंस गए। राहगीरों की मदद से कार में फंसे कांवड़ियों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को बाहर निकलवाया। मुरैना (मध्य प्रदेश) के गांव तिलवाली निवासी गजेंद्र सिंह सिकरवार अपने 4 साथियों के साथ डाक कांवड़ लेकर कार से आ रहे थे। सुबह करीब छह बजे इनर रिंग रोड से रोहता नहर बाईपास पहुंचने के दौरान देवरी पुलिया पर सामने से तेज रफ्तार में ट्रक आता दिखा। गजेंद्र ने बताया कि ट्रक को बचाने की कोशिश में चालक कार को किनारे करने लगे। नहर पर बाउंड्री नहीं होने के कारण कार नहर में जा गिरी। हादसे के बाद कार में सवार साथी चीखते हुए मदद मांगने लगे। हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। लोग गाड़ियों से उतर कर कार सवारों को बचाने जुट गए। कार के गेट खोलकर सभी को सरक्षित बाहर निकाला गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया। एसीपी ताज सुरक्षा यतेंद्र नागर ने बताया कि हादसे में जान-माल की हानि नहीं हुई है। कार स्वामी ने कोई शिकायत नहीं की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।