फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   damoh-worker-dies-after-contact-with-33kv-line

Damoh: निर्माणाधीन मकान में करंट लगने से मजदूर की मौत, परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Sat, 08 Aug 2026 04:00 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sat, 08 Aug 2026 04:00 PM IST
सार

दमोह के हटा में निर्माणाधीन मकान पर 33 केवी बिजली लाइन की चपेट में आने से मजदूर शरद नामदेव की मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया, पुलिस को ज्ञापन सौंपा तथा कार्रवाई और उचित मुआवजे की मांग की।

विज्ञापन
damoh-worker-dies-after-contact-with-33kv-line
सांकेतिक - फोटो : AI FREEPICK

विस्तार

विज्ञापन

दमोह के हटा के गांधी वार्ड में निर्माणाधीन मकान में काम के दौरान 33 केवी विद्युत लाइन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। घटना के विरोध में शनिवार को मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने थाना पहुंचकर प्रदर्शन किया तथा जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई और उचित मुआवजे की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को गांधी वार्ड स्थित पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल के निर्माणाधीन भवन में निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान मजदूर शरद पिता मुन्ना नामदेव रेत लेकर नीचे से ऊपर जा रहा था। निर्माण स्थल के पास से गुजर रही 33 केवी विद्युत लाइन की चपेट में आने से वह करंट लगने के बाद नीचे गिर पड़ा। हादसे के तुरंत बाद उसे हटा सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में शोक की लहर फैल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: मृतकों की गरिमा से खिलवाड़ क्यों? कचरा वाहन से शव ले जाने पर उठे सवाल; सरकारी अस्पताल का वीडियो वायरल

शनिवार को पोस्टमार्टम और पंचनामा की कार्रवाई पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इसके बाद परिजन और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग हटा थाना पहुंचे और थाना प्रभारी सुधीर बेगी को ज्ञापन सौंपा। परिजनों का आरोप है कि निर्माण स्थल पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं थे। उनका कहना है कि यदि विद्युत लाइन के आसपास आवश्यक सुरक्षा उपाय किए गए होते तो हादसा टाला जा सकता था। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और मृतक के परिवार को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान निर्माण स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत लाइन की स्थिति और हादसे के कारणों सहित अन्य पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed