फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News 50-Year-Old Differently-Abled Man Appeals to Collector for Marriage

'साहब...अब अकेला नहीं रहा जाता': 50 वर्षीय दिव्यांग ने कलेक्टर से लगाई शादी की गुहार, कहा- 12 साल से तन्हा हूं

Wed, 05 Aug 2026 03:19 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Wed, 05 Aug 2026 03:19 PM IST
सार

Damoh: दमोह की जनसुनवाई में 50 वर्षीय दिव्यांग नरेंद्र सिंह ठाकुर ने कलेक्टर से दूसरी शादी और राशन की मांग की। पहली पत्नी के निधन के बाद वह अकेले रह रहे हैं। कलेक्टर ने स्वास्थ्य परीक्षण, उपचार और राशन संबंधी सहायता के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Damoh News 50-Year-Old Differently-Abled Man Appeals to Collector for Marriage
दिव्यांग की बात सुनते कलेक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जनसुनवाई में आमतौर पर जमीन, सड़क, बिजली, पेंशन या राशन से जुड़ी शिकायतें आती हैं, लेकिन मंगलवार को दमोह कलेक्ट्रेट में एक ऐसा मामला सामने आया जिसने अधिकारियों और वहां मौजूद लोगों को भावुक कर दिया। तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के बमोरी गांव निवासी 50 वर्षीय दिव्यांग नरेंद्र सिंह ठाकुर कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के सामने पहुंचे और हाथ जोड़कर बोले, "साहब...अब अकेला नहीं रहा जाता, मेरी शादी करवा दीजिए। नरेंद्र सिंह ने बताया कि वह अनाथ हैं। उन्हें सुनने में परेशानी होती है और चलने-फिरने में भी दिक्कत है। उनकी पहली पत्नी का वर्ष 2014 में निधन हो गया था। तब से वह अकेले जीवन गुजार रहे हैं। उन्होंने कलेक्टर से दूसरी शादी कराने के साथ ही राशन की व्यवस्था कराने की भी मांग की।

विज्ञापन


'भगवान मेरे लिए भी इंतजाम करेंगे'
जब अधिकारियों ने उनसे पूछा कि वह काम नहीं कर पाते, ऐसे में विवाह कैसे होगा, तो नरेंद्र ने मुस्कुराते हुए कहा, "जिस तरह अजगर और पक्षियों के भोजन की व्यवस्था भगवान करते हैं, उसी तरह मेरे लिए भी जीवनसाथी की व्यवस्था भगवान करेंगे।" उनका यह जवाब सुनकर वहां मौजूद लोग भावुक हो गए।
विज्ञापन


पढ़ें: महाकाल की भस्म आरती का रहस्य, अब श्मशान की राख नहीं; इस विशेष विधि से तैयार होती है भस्म
विज्ञापन
विज्ञापन


कलेक्टर ने दिए स्वास्थ्य परीक्षण के निर्देश
कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने नरेंद्र की पूरी बात गंभीरता से सुनी। उन्होंने तत्काल जिला अस्पताल के प्रबंधक डॉ. सुरेंद्र विक्रम सिंह को बुलाकर स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार कराने के निर्देश दिए। साथ ही राशन संबंधी समस्या की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने को भी कहा।

अकेलेपन और मजबूरी की दर्दभरी कहानी
यह मामला केवल शादी की मांग का नहीं, बल्कि अकेलेपन, दिव्यांगता और आर्थिक कठिनाइयों से जूझ रहे एक व्यक्ति की पीड़ा को सामने लाता है। प्रशासन ने भी संवेदनशीलता दिखाते हुए पहले उनके स्वास्थ्य और सरकारी सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया। यह घटना बताती है कि जनसुनवाई केवल शिकायतों के समाधान का मंच नहीं, बल्कि जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचाने का भी माध्यम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed