{"_id":"6a72fa9fb4f1168a490a8d72","slug":"students-risk-life-crossing-damaged-kopra-river-bridge-berkhedi-kalan-sagar-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: जान जोखिम में डालकर देखें कैसे छात्राएं पहुंच रहीं स्कूल? सागर में जर्जर पुलिया बनी मजबूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: जान जोखिम में डालकर देखें कैसे छात्राएं पहुंच रहीं स्कूल? सागर में जर्जर पुलिया बनी मजबूरी
Wed, 05 Aug 2026 02:58 PM IST
सागर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: सागर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 02:58 PM IST
सार
सागर जिले के रहली विकासखंड की ग्राम पंचायत बेरखेड़ी कलां में स्कूली छात्र-छात्राएं जान जोखिम में डालकर कोपरा नदी की जर्जर पुलिया पार कर स्कूल पहुंचने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
जर्जर पुलिया पार करती हुई छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सागर के रहली विकासखंड की ग्राम पंचायत बेरखेड़ी कलां में स्कूली छात्र-छात्राएं हर दिन अपनी जान जोखिम में डालकर कोपरा नदी की जर्जर पुलिया पार करने को मजबूर हैं। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, बारिश के दिनों में कोपरा नदी का जलस्तर बढ़ते ही पुलिया के ऊपर से तेज बहाव में पानी बहने लगता है। बेरखेड़ी कलां और चेनपुरा गांव के विद्यार्थियों के लिए स्कूल पहुंचने का यह मुख्य मार्ग है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि छात्र-छात्राएं ग्रामीणों का सहारा लेकर एक-एक कर नदी की पुलिया पार कर रहे हैं। इस दौरान जरा-सी चूक किसी बड़े हादसे में बदल सकती है।
तीन किमी लंबा रास्ता, इसलिए मजबूरी में ले रहे खतरा
ग्रामीणों ने बताया कि गांव तक पहुंचने के लिए लगभग तीन किलोमीटर लंबा एक वैकल्पिक मार्ग भी उपलब्ध है। हालांकि, दूरी अधिक होने के कारण छात्र-छात्राएं और आम राहगीर मजबूरी में इसी छोटे लेकिन बेहद खतरनाक रास्ते का इस्तेमाल करते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने कई बार प्रशासन से पुलिया निर्माण और मरम्मत की मांग की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मामला सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद प्रशासनिक अमला हरकत में आया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Ujjain News: महाकाल की भस्म आरती का रहस्य, अब श्मशान की राख नहीं; इस विशेष विधि से तैयार होती है भस्म
इंजीनियर की रिपोर्ट के आधार पर जल्द ही आवश्यक सुधार और सुरक्षात्मक कदम उठाए जाएंगे। घटना के सामने आने के बाद ग्रामीणों ने मांग की है कि किसी भी अप्रिय घटना से पहले जर्जर पुलिया की तत्काल मरम्मत कराई जाए ताकि बच्चों का भविष्य और जीवन सुरक्षित रह सके।
सीईओ रवि पाटीदार जानें क्या कहा?
रहली जनपद पंचायत के जिम्मेदार अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेने का आश्वासन दिया है। मामले में जनपद पंचायत रहली के सीईओ रवि पाटीदार ने कहा कि मामला हमारे संज्ञान में आ गया है। संबंधित सहायक यंत्री (AE) को तत्काल मौके का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। इंजीनियर की रिपोर्ट के आधार पर जल्द ही आवश्यक सुधार और सुरक्षात्मक कदम उठाए जाएंगे। घटना के सामने आने के बाद ग्रामीणों ने मांग की है कि किसी भी अप्रिय घटना से पहले जर्जर पुलिया की तत्काल मरम्मत कराई जाए ताकि बच्चों का भविष्य और जीवन सुरक्षित रह सके।