फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Major organizational decision by the Congress; all departments and cells in Madhya Pradesh dissol

Bhopal News: कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला, मध्यप्रदेश के सभी विभाग और प्रकोष्ठ भंग, नए गठन की तैयारी शुरू

Wed, 05 Aug 2026 02:58 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Wed, 05 Aug 2026 02:58 PM IST
सार

दिल्ली में हुई संगठन समीक्षा बैठक के बाद मध्यप्रदेश कांग्रेस ने बड़ा फैसला लेते हुए प्रदेश, जिला और ब्लॉक स्तर के सभी विभागों और प्रकोष्ठों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने इसके आदेश जारी किए हैं। पार्टी अब संगठन के पुनर्गठन के तहत जल्द नई टीम और नए विभागों का गठन करेगी।

विज्ञापन
Bhopal News: Major organizational decision by the Congress; all departments and cells in Madhya Pradesh dissol
पीसीसी भोपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने संगठन में व्यापक बदलाव की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश के सभी विभागों और प्रकोष्ठों की प्रदेश, जिला और ब्लॉक स्तर तक की इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। पार्टी नेतृत्व का कहना है कि यह निर्णय संगठन के पुनर्गठन अभियान के तहत लिया गया है। दिल्ली में पिछले दो दिनों से कांग्रेस के 'संगठन सृजन अभियान' की समीक्षा बैठक चल रही है। बैठक में प्रदेश संगठन को अधिक सक्रिय और मजबूत बनाने के लिए कई बिंदुओं पर चर्चा हुई। इसी मंथन के बाद सभी विभागों और प्रकोष्ठों को भंग करने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन


प्रदेश प्रभारी ने जारी किए निर्देश
मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी ने आधिकारिक आदेश जारी कर प्रदेश, जिला और ब्लॉक स्तर तक सभी विभागों और प्रकोष्ठों की इकाइयों को तत्काल प्रभाव से समाप्त करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


अब नए चेहरे और नई टीम की तैयारी
पार्टी के इस कदम को संगठन में बड़े बदलाव की शुरुआत माना जा रहा है। माना जा रहा है कि जल्द ही नए पदाधिकारियों की नियुक्ति के साथ विभागों और प्रकोष्ठों का नए सिरे से गठन किया जाएगा। इसके जरिए संगठन को आगामी चुनावों और राजनीतिक गतिविधियों के लिए अधिक प्रभावी बनाने की रणनीति पर काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-दतिया जीत के बाद कांग्रेस का दिल्ली में मंथन, कई जिलाध्यक्षों पर गिर सकती है गाज

दतिया जीत के बाद संगठन पर पूरा फोकस
कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि दतिया उपचुनाव की जीत ने कार्यकर्ताओं में नया उत्साह पैदा किया है। अब इसी ऊर्जा को संगठनात्मक मजबूती में बदलने की रणनीति बनाई जा रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि दतिया का जनादेश राहुल गांधी के नेतृत्व और कांग्रेस की विचारधारा पर जनता के भरोसे का प्रतीक है। संगठन सृजन अभियान से पार्टी में नई ताकत आई है। बैठक में पंचायत से लेकर जिला स्तर तक संगठन को मजबूत करने, जनता के बीच कांग्रेस की पहुंच बढ़ाने और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की विस्तृत रणनीति तैयार की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed