{"_id":"6a78661660f36fa887002da6","slug":"video-student-studying-at-tuition-killed-by-gunshot-2026-08-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बंदूक से चली गोली, ट्यूशन पढ़ रहे छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बंदूक से चली गोली, ट्यूशन पढ़ रहे छात्र की मौत
आगरा के पिनाहट ब्लॉक क्षेत्र के गांव बसई अरेला में शनिवार शाम निर्माणाधीन मकान में रखी बंदूक देखने के दौरान फायर हो गया। हादसे में ट्यूशन पढ़ने आए छात्र मोहित (17) के पैर में छर्रे लग गए। इलाज के दौरान छात्र की मौत हो गई। छात्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। बसई अरेला गांव निवासी ओम शर्मा के निर्माणाधीन मकान में उनका बेटा आकाश कक्षा 12 के बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता है। नीलगाय और जंगली सुअरों से फसल की रखवाली के लिए गांव में कुछ शिकारी बुलाए गए थे। उनकी बंदूक निर्माणाधीन मकान के अंदर रखी थी। ट्यूशन पढ़ रहे बच्चों की नजर बंदूक पर पड़ गई। बच्चे कौतूहलवश उसे देखने लगे, तभी अचानक फायर हो गया। फायरिंग में मोहित पुत्र विनोद प्रजापति की बाईं जांघ में छर्रे लग गए। छात्र को गोली लगने की जानकारी पर घबराए परिवार के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। परिजन उसे इलाज के लिए आगरा के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान मोहित की मौत हो गई। सूचना पर एसीपी अनिल कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि अभी परिवार के लोगों की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं गोली लगने से छात्र की मौत से परिवार के लोगों की रो-रोकर हालत खराब है। परिजन के मुताबिक मोहित से छोटा एक और भाई हैं। साथ ही दो बहनें भी हैं। पिता खेती करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।