{"_id":"6a7817f0512bc78e050614bf","slug":"video-nahan-water-bill-not-received-one-year-jal-shakti-department-2026-08-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Water Bill: नाहन में एक साल से नहीं आए पानी के बिल, उपभोक्ताओं में रोष; बोले- एक साथ हजारों का बिल आया तो कैसे करेंगे भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Water Bill: नाहन में एक साल से नहीं आए पानी के बिल, उपभोक्ताओं में रोष; बोले- एक साथ हजारों का बिल आया तो कैसे करेंगे भुगतान
Ankesh Dogra
Updated Sun, 09 Aug 2026 11:32 AM IST
Link Copied
जिला मुख्यालय नाहन में जलशक्ति विभाग के उपभोक्ताओं को करीब एक साल से पीने के पानी के बिल नहीं मिले हैं। लोगों के अनुसार विभाग ने अगस्त 2025 में पानी के बिल दिए थे, लेकिन इसके बाद अब तक अगला बिल जारी नहीं किया गया है। लंबे समय से बिल नहीं मिलने के कारण शहरवासियों में रोष बढ़ता जा रहा है।
वरिष्ठ नागरिकों का कहना है कि पानी के बिल नियमित रूप से जारी नहीं होने का खामियाजा उपभोक्ताओं को आगे भुगतना पड़ सकता है। उनका कहना है कि यदि विभाग एक साथ एक साल या उससे अधिक अवधि का बिल जारी करता है तो कई परिवारों पर हजारों रुपये का भुगतान करने का बोझ पड़ सकता है। ऐसे में लोगों के लिए एकमुश्त राशि जमा करना मुश्किल होगा।
वरिष्ठ नागरिक शमशेर सिंह ठाकुर और कमलेश पुंडीर ने बताया कि उन्होंने पानी के बिलों को लेकर जलशक्ति विभाग के अधिकारियों से बात की थी। अधिकारियों की ओर से उन्हें बताया गया कि विभाग पानी के बिलों की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर रहा है और यह काम वार्डवार किया जा रहा है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही पानी के बिल जारी किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से कर्मचारियों की कमी का भी हवाला दिया गया है। इसी कारण अभी तक पानी के बिल उपभोक्ताओं तक नहीं पहुंच पाए हैं।
वरिष्ठजनों का कहना है कि अगस्त 2025 में बिल मिलने के बाद अब करीब एक साल बीत चुका है। इसके बावजूद बिल जारी नहीं किए गए हैं। उन्हें चिंता है कि पता नहीं अब और कितना समय लगेगा।
उन्होंने कहा कि जब भी बिल आएंगे तो लंबे समय की राशि एक साथ जुड़ने से भुगतान की रकम काफी अधिक हो सकती है। इससे खासकर वरिष्ठ नागरिकों और सीमित आय वाले परिवारों के सामने आर्थिक परेशानी खड़ी हो सकती है।
शहरवासियों ने जलशक्ति विभाग से मांग की है कि पानी के बिल नियमित अंतराल पर जारी किए जाएं, ताकि उपभोक्ताओं पर एक साथ बड़ी रकम चुकाने का बोझ न पड़े।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।