Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Fascinating information regarding the pride, history, and dignity of the Tricolour is on display at the exhibition in Sonipat.
{"_id":"6a7af8410d392afb7c054497","slug":"video-fascinating-information-regarding-the-pride-history-and-dignity-of-the-tricolour-is-on-display-at-the-exhibition-in-sonipat-2026-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत तिरंगे के गौरव, इतिहास और मर्यादा से जुड़ी रोचक जानकारियां प्रदर्शनी में प्रदर्शित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत तिरंगे के गौरव, इतिहास और मर्यादा से जुड़ी रोचक जानकारियां प्रदर्शनी में प्रदर्शित
सोनीपत। हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगों में देशभक्ति की अलख जगाने के लिए लघु सचिवालय में सेल्फी प्वाइंट स्थापित किया गया है। सरल केंद्र में सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की ओर से विशेष प्रदर्शनी लगाई गई है, जिसके माध्यम से नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज के गौरव, इतिहास, महत्व और उसके सम्मान एवं मर्यादा से जुड़े नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
उपायुक्त नेहा सिंह ने मंगलवार को सेल्फी प्वाइंट पर अपनी सेल्फी ली। उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन करने के दौरान हर घर तिरंगा अभियान केवल घरों पर तिरंगा फहराने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करने का अभियान है। यह प्रदर्शनी नागरिकों, विशेषकर युवाओं को तिरंगे के इतिहास और उसके महत्व से परिचित कराने का प्रभावी माध्यम हैं। प्रदर्शनी में तिरंगे से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों, राष्ट्रीय ध्वज संहिता, तिरंगे की यात्रा तथा देश की गौरवपूर्ण विरासत को दर्शाया गया है।
सेल्फी प्वाइंट बना आकर्षण का केंद्र
लघु सचिवालय परिसर में विशेष सेल्फी प्वाइंट व प्रदर्शनी में आने वाले नागरिकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। अधिकारी, कर्मचारी और आमजन तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर हर घर तिरंगा अभियान के प्रति अपना उत्साह प्रदर्शित कर रहे हैं। सेल्फी प्वाइंट पर नागरिकों में देशभक्ति की भावना के साथ अभियान में सक्रिय भागीदारी को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर साइट पर करें अपलोड
उपायुक्त नेहा सिंह ने जिलावासियों का आह्वान किया कि वे 17 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और अभियान का हिस्सा बनें। उन्होंने कहा कि नागरिक तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी लेकर हर घर तिरंगा अभियान की साइट https://harghartiranga.com पर अपलोड करें व सोशल मीडिया पर #HarGharTiranga2026 के साथ अपनी भागीदारी साझा करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।