{"_id":"6a7a9bbfb21a008daf076420","slug":"video-bharaica-ma-ganana-ka-khata-ma-mal-gavasha-ka-avashashha-garamanae-ma-aakarasha-palsa-kara-raha-jaca-2026-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहराइच में गन्ने के खेत में मिले गोवंश के अवशेष, ग्रामीणों में आक्रोश; पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच में गन्ने के खेत में मिले गोवंश के अवशेष, ग्रामीणों में आक्रोश; पुलिस कर रही जांच
यूपी के बहराइच में नानपारा कोतवाली क्षेत्र के जुमई गांव में मंगलवार सुबह गन्ने के खेत में गोवंश के अवशेष मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। खेत की निगरानी करने पहुंचे किसान ने अवशेष देखे तो गांव में सूचना दी। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया और अवशेष कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घटना के बाद ग्रामीणों ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और मामले का जल्द खुलासा करने की मांग की है।
गांव निवासी तीरथ राम वर्मा मंगलवार सुबह अपने बेटे राम सुहावन वर्मा के गन्ने के खेत की निगरानी करने गए थे। खेत के भीतर दुर्गंध आने पर वह उस ओर पहुंचे तो वहां गोवंश के अवशेष इधर-उधर पड़े मिले। उन्होंने इसकी जानकारी परिजनों और ग्रामीणों को दी। कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही नानपारा कोतवाली के उप निरीक्षक सौरभ पांडे टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अवशेष कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि अवशेषों की जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट की जाएगी।
ग्रामीणों के मुताबिक कुछ माह पहले भी क्षेत्र में गोवंश से जुड़ी ऐसी ही घटना सामने आई थी। दोबारा अवशेष मिलने के बाद ग्रामीणों ने क्षेत्र में पुलिस गश्त और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि खेतों और सुनसान स्थानों पर नियमित निगरानी की जरूरत है। लोगों ने मामले की गंभीरता से जांच कर घटना के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है।
प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह ने बताया कि खेत में गोवंश के अवशेष मिलने की सूचना मिली है। अवशेष कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।