{"_id":"6a7a9f701aacf7e2f50d3605","slug":"video-temples-in-panipat-echoed-with-chants-of-har-har-mahadev-on-shivratri-2026-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत में शिवरात्रि पर हर-हर महादेव के जयकारों से गुंजे शिवालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत में शिवरात्रि पर हर-हर महादेव के जयकारों से गुंजे शिवालय
सावन मास की शिवरात्रि पर्व पर मंगलवार को क्षेत्र के सभी प्रमुख शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। तड़के से ही मंदिरों में भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं। हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया।
विशेष रूप से कावड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। पवित्र नदियों से जल लेकर पहुंचे कावड़ियों ने भक्ति भाव के साथ अनुशासित तरीके से लाइन में लगकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
भादौड़ गांव स्थित प्रगतेश्वर महादेव मंदिर, प्राचीन देवी मंदिर और श्री सनातन धर्म मंदिर मॉडल टाउन समेत क्षेत्र के तमाम मंदिरों में तड़के होते ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया। भक्तों ने जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और फल अर्पित कर देवों के देव महादेव की पूजा-अर्चना की और परिवार की समृद्धि की कामना की।
श्री राधा कृष्ण मंदिर दत्ता कॉलोनी के पुजारी भगवत शर्मा ने बताया कि शिवरात्रि का दिन भगवान आशुतोष की कृपा प्राप्त करने के लिए अत्यंत फलदायी माना गया है। भोर में मंगला आरती के साथ ही मंदिर में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था, जो दोपहर तक निर्बाध रूप से जारी रहा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर समितियों द्वारा कतारबद्ध दर्शन और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे सभी भक्तों ने सुगमता से जलाभिषेक किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।