{"_id":"6a7af62e63e38be365041b4b","slug":"video-firs-registered-against-mla-sudhir-sharma-at-bhoranj-and-nadaun-police-stations-2026-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: विधायक सुधीर शर्मा के खिलाफ भोरंज और नादौन थाने में एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: विधायक सुधीर शर्मा के खिलाफ भोरंज और नादौन थाने में एफआईआर दर्ज
धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा की ओर से मुख्यमंत्री के चंबा दौरे को लेकर कथित तौर पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में पुलिस थाना भोरंज में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 353(2) में मामला पंजीकृत किया है। हिमाचल प्रदेश खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले निगम निदेशक मंडल सदस्य विक्रम शर्मा ने थाना में शिकायत पत्र प्रस्तुत किया था। शिकायत में आरोप लगाया गया कि सोशल मीडिया पर विधायक सुधीर शर्मा की एक वीडियो क्लिप वायरल हो रही है, जिसमें मुख्यमंत्री के चंबा दौरे के संदर्भ में कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। शिकायत में कहा गया कि इस टिप्पणी से चंबा की सांस्कृतिक पहचान और क्षेत्र के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है तथा इससे क्षेत्रीय स्तर पर तनाव और वैमनस्य उत्पन्न होने की आशंका है। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि उक्त वीडियो क्लिप विभिन्न व्हाट्सऐप ग्रुपों तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित हो रही है। शिकायतकर्ता ने पुलिस से मामले में तत्काल मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने तथा आपत्तिजनक सामग्री के प्रसार पर रोक लगाने की मांग की थी। वहीं पुलिस ने नादौन थाने में भी एफआईआर दर्ज की गई। एसपी बलवीर सिंह मामले में पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।