सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh News: Three suspects including JCB driver detained in ancient Kaal Bhairav idol theft case

Damoh News: काल भैरव मूर्ति चोरी मामले में सामने आया गड़े धन का लालच, तीन संदिग्ध हिरासत में, जानें मामला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Mon, 11 Aug 2025 12:33 PM IST
विज्ञापन
सार

आरोपियों ने गढ़े धन के लालच में चबूतरे के नीचे खुदाई कर मूर्ति को आठ फीट गहरे गड्ढे में दबा दिया था। पुलिस ने मूर्ति बरामद कर पुनः विधिवत स्थापित कराया। मामले में हिंदू संगठनों ने शीघ्र कार्रवाई की मांग की थी।

Damoh News: Three suspects including JCB driver detained in ancient Kaal Bhairav idol theft case
खुदाई कर निकाली गई प्रतिमा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

दमोह जिले के हिंडोरिया थाना की बांदकपुर चौकी अंतर्गत सडिया मडिया गांव में तीन दिन पूर्व प्राचीन काल भैरव की मूर्ति चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। खुदाई कर प्रतिमा को दूसरी जगह गाड़ने वाले जेसीबी चालक सहित तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। गड़े धन के लालच में यह प्रतिमा चोरी करने की बात ग्रामीणों द्वारा कही जा रही है।
Trending Videos


जानकारी के अनुसार 7 अगस्त की दरमियानी रात को जेसीबी से काल भैरव मूर्ति के चबूतरे के नीचे गड़े धन के लालच में खुदाई की गई थी। आठ अगस्त की सुबह ग्रामीणों को प्रतिमा गायब मिली थी, जिसके बाद तनाव की स्थिति निर्मित हो गई थी। स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों द्वारा मूर्ति चोरी की घटना करने वाले असामाजिक तत्वों को शीघ्र पकड़ने की बात कही थी। मौके पर कई प्रकार की पूजन सामग्री भी पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एक लाख में 50 हजार मुनाफा देकर ठगों ने बिछाया जाल, बैंक मैनेजर की पत्नी ने गंवा दिए 40 लाख रुपये

जानकारी लगते ही हिंडोरिया थाना प्रभारी धर्मेंद्र गुर्जर और एसडीओपी पथरिया ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू की थी। मूर्ति की खोजबीन शुरू की गई, लेकिन मूर्ति का कहीं पता नहीं चला। तब कुछ ही दूर कुछ खुदाई के निशान दिखे। जेसीबी द्वारा यहां गड्ढे की खुदाई की गई तो आठ फीट गहरे गड्ढे के नीचे मिट्टी में प्रतिमा दबी मिली, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया। उसके बाद विधिवत प्रतिमा को स्थापित कराया गया। हिंदू संगठन के सदस्यों का कहना था इस मामले में जल्द आरोपी गिरफ्तार किए जाएं। पुलिस ने जेसीबी चालक और अन्य दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। यह लोग बांदकपुर के ही बताए जा रहे हैं। पुलिस को यकीन है कि हिरासत में लिए गए संदिग्धों ने घटना को अंजाम दिया है। पूछताछ पूरी होने पर पूरी कार्रवाई का खुलासा करने की बात पुलिस द्वारा कही जा रही है। हिंडोरिया थाना प्रभारी धर्मेंद्र गुर्जर ने बताया कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed