सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Love Jihad case Bajrang Dal s ultimatum to police

Love Jihad: बजरंग दल का पुलिस को अल्टीमेटम, 24 घंटे में युवक की हो गिरफ्तारी, डरा-धमकाकर बनाया गया वीडियो

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Wed, 13 Aug 2025 05:53 PM IST
विज्ञापन
सार

दमोह के हटा थाना क्षेत्र में आराधना गौतम के लव जिहाद मामले में युवती द्वारा जारी वीडियो को बजरंग दल ने फर्जी बताया है। संगठन ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। युवती ने अपनी मर्जी से शादी बताई, जबकि परिजन जबरन भगाने का आरोप लगा रहे हैं। 

Love Jihad case Bajrang Dal s ultimatum to police
आराधना ने जारी किया था वीडियो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र अंतर्गत लव जिहाद मामले में युवती द्वारा जारी किए गए वीडियो को बजरंग दल के लोग सही नहीं मान रहे। संगठन के लोगों का कहना है वीडियो डरा-धमकाकर बनाया गया है। यदि 24 घंटे में पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं करती तो गुरुवार को हटा में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Trending Videos


बता दें मंगलवार को युवती ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर सभी आरोपों को खारिज कर दिया और कहा कि वह अपनी मर्जी से मुस्लिम युवक के साथ भागी है और शादी भी कर ली है। जबकि परिजनों का कहना है युवक धोखे से उसे भगाकर ले गया है। यह बोली है युवती आराधना गौतम नाम की युवती ने वीडियो में कहा कि उसने सरवर खान से अपनी मर्जी से शादी की है। वह 9 अगस्त को अपनी इच्छा से उसके साथ गई थी। उसने बताया कि वह पिछले सात वर्षों से सरवर को जानती है और उसे पहले से पता था कि वह मुस्लिम है। सोमवार को हिंदू संगठनों ने युवती के परिजनों के साथ हटा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उनका आरोप था कि गैसाबाद निवासी सरवर खान ने खुद को सौरभ बताकर युवती को अपने जाल में फंसाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- लव जिहाद मामले में नया मोड़, युवती ने वीडियो जारी कर कहा- मैं अपनी मर्जी से गई और शादी की
 

Love Jihad case Bajrang Dal s ultimatum to police
दमोह लव जिहाद के मामले में बजरंग दल ने जारी की चेतावनी - फोटो : सोशल मीडिया

पुलिस ने इस मामले में गुमशुदगी का केस दर्ज किया था। युवती बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा है और उसकी उम्र 20 वर्ष है। जबकि सरवर खान 22 वर्ष का है। युवक का परिवार बेकसूर आराधना ने वीडियो में यह भी स्पष्ट कहा है कि इस मामले में सरवर के परिवार का कोई हाथ नहीं है। उसने चेतावनी दी कि अगर उन दोनों या सरवर के परिवार को कुछ होता है, तो इसके लिए उसके परिजन और रिश्तेदार जिम्मेदार होंगे।

परिवार ने लगाया था आरोप
हटा थाने पहुंचे परिजनों ने आरोप लगाते हुए बताया था कि आराधना 9 अगस्त को मामा के घर जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिवार का आरोप है कि गैसाबाद निवासी सरवर खान नामक युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया। परिजनों के अनुसार, आरोपी ने खुद को सौरभ बताकर उनकी बेटी से दोस्ती की। 24 घंटे में हो आरोपी गिरफ्तार बजरंग दल जिला सहसंयोजक गोलू चौबे ने कहा है कि युवती द्वारा जो वीडियो जारी किया गया है वह वीडियो डरा धमकाकर वायरल किया गया है। वीडियो के बीच में कई बार कट है जिससे यह स्पष्ट है कि युवती डरी हुई है और इसी दहशत के चलते आरोपी ने यह वीडियो जारी करवाया है। उन्होंने कहा कि यदि 24 घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया तो गुरुवार को हटा में एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। सोशल मीडिया पर वीडियो जारी होने के बावजूद भी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार क्यों नहीं कर पाई। वहीं इस मामले में हटा टीआई धर्मेंद्र उपाध्याय का कहना है कि पुलिस की टीम साइबर सेल की मदद से लगातार युवक, युवती की तलाश कर रही है जल्दी उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- 'सरवर खान ने सौरभ बनकर बेटी को भगाया', परिजनों ने लगाए आरोप, दमोह में लव जिहाद का मामला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed