फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   datia-by-election-2026-50-percent-voting-till-1-pm-evm-glitch-lakhanpur-village-poll-boycott

दतिया उपचुनाव: एक बजे तक आधे मतदाताओं ने डाला वोट, नरोत्तम मिश्रा ने कहा- जनता स्थिर नेतृत्व पर भरोसा जता रही

Thu, 30 Jul 2026 02:55 PM IST
दतिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया Published by: दतिया ब्यूरो Updated Thu, 30 Jul 2026 02:55 PM IST
सार

दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए गुरुवार को शांतिपूर्ण माहौल में मतदान जारी है। दोपहर 1 बजे तक करीब 50 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। तीन मतदान केंद्रों पर ईवीएम में तकनीकी खराबी आई, जिसे समय रहते दूर कर दिया गया। वहीं, सड़क निर्माण की मांग को लेकर लखनपुर गांव के ग्रामीणों ने कुछ समय के लिए मतदान का बहिष्कार किया।

विज्ञापन
datia-by-election-2026-50-percent-voting-till-1-pm-evm-glitch-lakhanpur-village-poll-boycott
दतिया उपचुनाव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए गुरुवार सुबह सात बजे से मतदान शांतिपूर्ण माहौल में जारी है। दोपहर एक बजे तक करीब 50 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। जिले के 291 मतदान केंद्रों पर कुल 2 लाख 20 हजार 400 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मतदान को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं और पूरे जिले में शांतिपूर्ण मतदान की बात कही है। वहीं, मतदान के बीच भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों ने अपनी-अपनी ओर से जीत का दावा किया है। 
विज्ञापन




मतदान प्रक्रिया पर कोई असर नहीं पड़ा
मतदान शुरू होने से पहले तीन मतदान केंद्रों पर ईवीएम से जुड़े उपकरणों में तकनीकी खराबी सामने आई। मतदान केंद्र क्रमांक 186 पर वीवीपैट, केंद्र क्रमांक 108 पर बैलेटिंग यूनिट और केंद्र क्रमांक 290 पर कंट्रोल यूनिट में दिक्कत आई। हालांकि, मॉक पोल के दौरान सभी राजनीतिक दलों के एजेंटों और कैमरों की मौजूदगी में इन मशीनों को बदल दिया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्वप्निल वानखेड़े ने बताया कि सभी उपकरण समय पर बदल दिए गए, जिससे निर्धारित समय पर मतदान शुरू हो सका और प्रक्रिया पर कोई असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया
इस बीच बसई क्षेत्र के लखनपुर गांव में सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। ग्रामीणों ने "सड़क नहीं तो वोट नहीं" के नारे लगाए और मतदान केंद्र तक नहीं पहुंचे। सूचना मिलने पर एसडीएम अशोक अवस्थी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से चर्चा कर उन्हें मतदान के लिए राजी किया। प्रशासन की समझाइश के बाद करीब 50 ग्रामीणों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दतिया की जनता भाजपा को जवाब देगी-कांग्रेस
राजनीतिक मोर्चे पर भी दोनों प्रमुख दलों के उम्मीदवारों ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया। कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने मतदान के बाद कहा कि दतिया की जनता भाजपा के अहंकार का जवाब देगी और कांग्रेस ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। उन्होंने बसई क्षेत्र में कांग्रेस के पोलिंग एजेंट को बूथ में प्रवेश नहीं देने का आरोप भी लगाया।

ये भी पढ़ें- इंदौर में दर्दनाक अंत: मां-बेटे ने कथित तौर पर जहर खाकर दी जान, आर्थिक तंगी और मानसिक बीमारी की आशंका

आशुतोष ने भाजपा को भारी समर्थन मिलने का दावा किया
वहीं भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने मतदान से पहले मां पीतांबरा पीठ में दर्शन कर दतिया के विकास, युवाओं को रोजगार और भयमुक्त वातावरण की प्रार्थना की। इसके बाद उन्होंने मतदान केंद्र क्रमांक 158 पहुंचकर पोलिंग एजेंटों से मुलाकात की और भाजपा के पक्ष में भारी समर्थन मिलने का दावा किया।

दतिया की जनता विकास के मुद्दे पर मतदान कर रही- नरोत्तम 
इसी बीच मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा भी मतदान करने पहुंचे। उन्होंने मतदान केंद्र क्रमांक-121 स्थित पुराने केंद्रीय विद्यालय में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद मीडिया से बातचीत में डॉ. मिश्रा ने दतिया में भाजपा के पक्ष में माहौल होने का दावा किया।

उन्होंने कहा कि दतिया की जनता विकास के मुद्दे पर मतदान कर रही है और मतदाता भाजपा के पक्ष में अपना समर्थन दे रहे हैं। उनके अनुसार उपचुनाव में भाजपा को स्पष्ट बढ़त मिलेगी और पार्टी बड़ी जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि जनता विकास, सुशासन और स्थिर नेतृत्व पर भरोसा जता रही है।


ये भी पढ़ें- Live Datia Election 2026 Live: दतिया में एक बजे तक हुआ 50.26 % मतदान, यहां सड़क निर्माण को लेकर नहीं हुई वोटिंग

मीडिया ने जब भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाहा के कथित निष्कासन पत्र के सोशल मीडिया पर वायरल होने को लेकर सवाल किया तो डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने इसे पूरी तरह फर्जी बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा में ऐसा कोई निर्णय नहीं हुआ है और वायरल किया जा रहा पत्र वास्तविक नहीं है।

उधर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंजीत सिंह चावला ने कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। प्रशासन का कहना है कि सभी केंद्रों पर मतदान शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से जारी है। अब सभी की नजर अंतिम मतदान प्रतिशत और इसके बाद आने वाले चुनाव परिणाम पर टिकी हुई 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed