फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   datia bypoll narottam mishra ashutosh capability ticket controversy

दतिया उप चुनाव: 'आशुतोष की क्षमता नहीं है मेरा टिकट काटने की', नरोत्तम मिश्रा के बयान से चढ़ा सियासी पारा

Thu, 16 Jul 2026 08:01 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 16 Jul 2026 08:01 PM IST
सार

दतिया उपचुनाव के बीच डॉ. नरोत्तम मिश्रा के एक बयान ने फिर सियासत गर्मा दी है। उन्होंने मंच से ललकारते हुए अंदाज में कहा कि आशुतोष तिवारी में उनका टिकट काटने की क्षमता नहीं है, फैसला किसी और स्तर पर हुआ है। उनके इस बयान के मायने निकाले जाने लगे हैं। 

विज्ञापन
datia bypoll narottam mishra ashutosh capability ticket controversy
दतिया में बोले नरोत्तम मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दतिया उपचुनाव के बीच पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने अपने टिकट कटने को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि आशुतोष तिवारी की क्षमता उनका टिकट काटने की नहीं है। साथ ही उन्होंने संकेत दिया कि टिकट का फैसला किसी और स्तर पर हुआ है और वह इस मुद्दे पर संबंधित लोगों से बात करेंगे।
विज्ञापन




दतिया में मीडिया से बातचीत के दौरान डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि आशुतोष की क्षमता नहीं है मेरा टिकट काटने की। जिन्होंने टिकट काटा है, मैं उनसे बात करूंगा। टिकट काटने वाले कोई और हैं और वहीं हम बात करेंगे, ठहरेंगे नहीं।
विज्ञापन


दतिया उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज
नरोत्तम मिश्रा का यह बयान ऐसे समय आया है जब दतिया उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं। उनके इस बयान को भाजपा की अंदरूनी राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि उन्होंने किसी नेता का नाम नहीं लिया, लेकिन इतना जरूर कहा कि टिकट का फैसला जिस स्तर पर हुआ है, वहीं इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- दतिया उपचुनाव: संपत्ति में भाजपा प्रत्याशी से 11 गुना आगे कांग्रेस के घनश्याम सिंह, हलफनामे में हुआ खुलासा

पीतांबरा माई की कसम खिलाकर दिलाया मतदान का संकल्प
नरोत्तम ने कहा कि वे हमेशा अपने चुनाव से ज्यादा दूसरे चुनावों में ताकत लगाते रहे हैं। साथ ही कार्यकर्ताओं को आश्वस्त करते हुए बोले कि यदि किसी पर प्रशासनिक कार्रवाई होती है तो वे उसके साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पीतांबरा माई की कसम खिलाकर भाजपा के पक्ष में मतदान कराने का संकल्प भी दिलाया। नरोत्तम ने कहा जो हुआ, भ्रम-क्रोध में आकर हुआ।दतिया के दुकानदार भाइयों ने तीन दिन बाजार बंद रखा, उनका तहेदिल से आभार व्यक्त करता हूं। कार्यकर्ता बंधुओं, मैं तुम्हारे मन को समझ रहा हूं।तुम भी मेरे मन को समझने की कोशिश करो।

बदला लेना है तो कांग्रेस से लो
नरोत्तम बोले लोग कहने लगे कि दादा के आंसू का बदला भाजपा से लेंगे। बदला लेना है कांग्रेस से, कह रहे हो भाजपा से। बदला लेना है पुलिस-प्रशासन से, कह रहे हो आशुतोष से। क्या चल रहा था दिमाग में। आशुतोष ने टिकट काट दिया। उसकी क्षमता है टिकट काटने की? टिकट काटने वाले कोई और है। वहां तक जाने की तुम्हारी क्षमता नहीं है जाने की। वहां हमें बात करनी है, हम करेंगे। इसलिए गुस्सा गलत जगह नहीं निकालना है। आप मेरे दिल के बहुत नजदीक हो। पूरा शहर दिल के नजदीक है। यह सबने साबित कर दिया। इससे बड़ी और क्या किसी व्यक्ति को उपलब्धि चाहिए। कहां लग रही है विधायकी? राजनीति खो-खो का खेल है। खो करेंगे और कोई और आकर बैठ जाएगा। आप किसी को स्पेस मत दो। पार्टी हमारी मां है, ये ध्यान रखो।
 

datia bypoll narottam mishra ashutosh capability ticket controversy
डॉ. नरोत्तम मिश्रा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं

नरोत्तम मिश्रा ने जिला प्रशासन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कलेक्टर और एसपी को चेतावनी भरे अंदाज में संबोधित करते हुए कहा कि वह भूलने वाले प्राणी नहीं हैं और दोस्ती व दुश्मनी दोनों याद रखते हैं। उन्होंने हाल ही में हुए चक्काजाम और विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई पर भी सवाल उठाए।

दतिया में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व गृह मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने जिला प्रशासन पर खुलकर निशाना साधा। उन्होंने दतिया के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि मैं भूलने वाला प्राणी नहीं हूं, मैं याद रखता हूं। मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं।

ये भी पढ़ें- दतिया उपचुनाव: जातीय समीकरण साधने भाजपा उतारेगी दिग्गज, हर समाज के लिए अलग चुनावी प्लान

पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल
डॉ. मिश्रा ने हाल ही में हुए चक्काजाम और विरोध प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि यदि प्रशासन को हाईवे से जाम हटवाना था तो वह उसे खुलवा सकता था, लेकिन प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई करते हुए भाजपा कार्यालय पर आंसू गैस के गोले दागने की जरूरत नहीं थी। उन्होंने इस कार्रवाई को अनुचित बताया और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए।

पूर्व गृह मंत्री ने यह भी कहा कि विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस ने सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज कर दिए, जिससे कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। उन्होंने संकेत दिए कि इस पूरे घटनाक्रम को लेकर पार्टी और कार्यकर्ता प्रशासन के रवैये को भूले नहीं हैं। गौरतलब है कि हाल ही में दतिया में हुए विरोध प्रदर्शन और चक्काजाम के बाद पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई की थी। इसी कार्रवाई को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है और प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed