सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Datia News ›   Datia: Firing during Congress's public protest rally, bullets fired at former district president Ramu Gurjar

Datia: कांग्रेस की जन आक्रोश रैली के दौरान फायरिंग, पूर्व जिला अध्यक्ष रामू गुर्जर पर चली गोलियां

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 08 Aug 2024 05:54 PM IST
विज्ञापन
सार

दतिया में कांग्रेस की जन आक्रोश रैली में गोलियां चल गईं। पूर्व जिला अध्यक्ष पर हमला किया गया है। 

Datia: Firing during Congress's public protest rally, bullets fired at former district president Ramu Gurjar
दतिया में कांग्रेस की जन आक्रोश रैली में गोलियां चल गईं। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

मध्य प्रदेश के दतिया में कांग्रेस की जन आक्रोश रैली में गोलियां चलने का मामला सामने आया है। ये हमला  पूर्व जिला अध्यक्ष रामू गुर्जर पर किया गया। उनके भाई बाल-बाल बचे हैं। घटना के विरोध में रामू गुर्जर ने सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया।
loader
Trending Videos


जानकारी के अनुसार गुरुवार को दतिया में कांग्रेस की जन आक्रोश रैली निकाली जा रही थी। इसमें प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी भी शामिल हुए थे। जीतू पटवारी ज्ञापन देने के बाद लौट गए, उनके जाते ही युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष रामू गुर्जर पर बदमाशों ने फायर कर दिया। रामू गुर्जर के भाई के कान को छूते हुई गोली निकल गई। पलटवार करते हुए रामू गुर्जर के भाई ने भी बंदूक से फायर किए, इस बीच बदमाश भाग निकले। गोली चलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के विरोध में रामू गुर्जर रोड पर बैठ कर प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक संदिग्ध हिरासत में
गुरुवार को कांग्रेस की जन आक्रोश रैली के बाद फायरिंग से हड़कंप मच गया। मौके पर खून के निशान और कुछ गाड़ियों के कांच टूटे हुए नजर आए। पुलिस ने एक संदिग्ध को पकड़ा है। उसके पास से रायफल बरामद हुई है। इसके अलावा 2-3 लोगों से पूछताछ की जा रही है। फायरिंग दतिया एसपी दफ्तर के सामने हुई। इस दौरान रैली में शामिल सैड़कों लोग सड़क पर मौजूद थे। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिस में साफ तौर पर फायर की आवाज सुनाई दे रही है।

पुलिस ने बताया कि रैली के दौरान रोहित गुर्जर और परविंद गुर्जर के बीच डीजे आगे-पीछे करने को लेकर विवाद हुआ था। रोहित गुर्जर डीजे आगे जबकि परविंद गुर्जर डीजे पीछे करने का कह रहा था। रोहित गुर्जर, रामू गुर्जर गुट का है। वहीं परविंद दूसरे गुट का है। मामले की जानकारी लगते ही कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती कोतवाली थाने पहुंचे। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी यहां पहुंचे। पुलिस का कहना है कि आपसी विवाद में गोली चली है। पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने इस मामले में कांग्रेस नेता रामू गुर्जर समेत 6 लोगों पर केस दर्ज किया है। 

बड़े नेताओं के जाते ही चली गोलियां
दरअसल अघोषित बिजली कटौती, महंगाई, बेरोजगारी, पानी और किसानों की समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को जिला मुख्यालय पर जनआक्रोश रैली का आयोजन किया था। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी भी इसमें शामिल हुए थे। जन आक्रोश रैली दोपहर में किला चौक से होते हुए पुरानी कचहरी पहुंची, जहां घेराव किया गया। साथ ही सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। शाम को रैली के समापन के बाद प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी समेत अन्य बड़े नेता वहां से रवाना हो गए। बड़े नेताओं के जाते ही कुछ लोगों के बीच बहस हुई और गोली चलने की आवाज सुनाई दी। गोली चलते ही अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने एक संदिग्ध को पकड़ लिया और उसे थाने ले जाया गया। युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष राघवेंद्र गुर्जर उर्फ रामू गुर्जर ने कहा कि हजारों लोगों के सामने मुझ पर जानलेवा हमला किया गया। ये मेरी जान लेना चाहते हैंं। मेरे राजनीतिक विरोधियों ने उन्हें आगे किया हुआ है।

पुलिस ने अब तक इस मामले में कुछ भी नहीं बताया है। वहीं मौके पर मौजूद कांग्रेस नेताओं का कहना है कि रैली में सभी लोग शामिल थे। अलग-अलग गुट यहां आए थे। इनमें से एक गुट ने शक्ति प्रदर्शन किया, जिसका दूसरे गुट ने विरोध किया। इसके बाद दो फायर हुए। युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष रामू गुर्जर के चचेरे भाई पर गोली चलाने का आरोप है। पुलिस ने रामू गुर्जर के साथ ही तीन चार संदिग्ध लोगों को थाने पर पूछताछ के लिए बैठाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed