सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dewas News ›   Dewas Congress raised slogans and burnt an effigy at Sayaji gate over statement of Minister Prahlad Patel

Dewas: मंत्री प्रह्लाद पटेल के बयान को लेकर कांग्रेस ने सयाजी द्वार पर नारेबाजी कर फूंका पुतला, जानें मामला

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: देवास ब्यूरो Updated Thu, 06 Mar 2025 09:47 PM IST
विज्ञापन
सार

मंत्री प्रह्लाद पटेल के बयान को लेकर शहर कांग्रेस ने गुरुवार को देवास के सयाजी द्वार पर पुतला फूंका। शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने बताया कि मंत्री ने जनता को भिखारी कहकर संबोधित किया है, यह उनका घमंड है, अहंकार है।

Dewas Congress raised slogans and burnt an effigy at Sayaji gate over statement of Minister Prahlad Patel
कांग्रेस ने जलाया मंत्री प्रह्लाद पटेल का पुतला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मंत्री प्रह्लाद पटेल के बयान को लेकर शहर कांग्रेस ने गुरुवार को देवास के सयाजी द्वार पर मंत्री प्रह्लाद पटेल का पुतला फूंका। शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने बताया कि मंत्री ने जनता को भिखारी कहकर संबोधित किया है, यह उनका घमंड है अहंकार है। सत्ता के लालच में वह इतने घमंडी हो गए कि जनता को भी भिखारी कह रहे हैं। जबकि हर नेता भिखारी होता है, वह खुद जनता से वोट की भीख मांगता है। काफी शर्म की बात है कि वह जनता को लेकर ऐसे बयान दे रहे हैं और वह अपने बयान पर अड़े हुए हैं।

Trending Videos


इसको लेकर हमने देवास की सयाजी द्वार पर उनका पुतला फूंका है। वहीं, उनका कहना है कि टोकरी भरकर आवेदन देते हैं तो वह आवेदन उन्हें स्वीकार करना चाहिए। वह उन्हें कचरे में फेंक देते हैं। वहीं, देवास के सांसद और विधायक से में सवाल करना चाहूंगा कि प्रह्लाद पटेल का यह बयान क्या सही है?
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे प्रदेश भर में मंत्री के जलाए जा रहे पुतले
मंत्री प्रह्लाद पटेल द्वारा दिए गए बयान को लेकर पूरे प्रदेश में राजनीतिक गरमा गई है। जहां कांग्रेस द्वारा अब इसे मुद्दा बनाया जा रहा है। वहीं, प्रदेश भर में कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन कर पुतले चलाए जा रहे हैं। देवास में भी मंत्री प्रह्लाद पटेल के बयान को लेकर कांग्रेस नेताओं ने नाराजगी जताई और उनका पुतला जलाया।

माफी नहीं मांगने तक विरोध रहेगा जारी
शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने बताया कि मंत्री प्रह्लाद पटेल द्वारा दिया गया बयान निंदनीय है। प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर उनके बयान को लेकर पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। जब तक वह माफी नहीं मांगते हैं, तब तक विरोध जारी रहेगा। यह उनका अहंकार दर्शाता है कि वह किस तरह से बयान दे रहे हैं और जनता को भिखारी कह रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed