सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dewas News ›   Dewas: Attempt to convert a minor, Kotwali police caught three accused, four still absconding

Dewas: नाबालिग से धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास, कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा, चार अब भी फरार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 09 Nov 2024 02:08 PM IST
विज्ञापन
सार

फरियादी ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाया गया। जांच में पाया गया कि आरोपियों ने नाबालिग का नाम बदलकर उसे अन्य धर्म में निकाह करवाने की योजना बनाई थी।

Dewas: Attempt to convert a minor, Kotwali police caught three accused, four still absconding
पुलिस ने मामले में तीन लोगों को पकड़ा है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कोतवाली पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराने और निकाह की साजिश रचने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि चार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। परिजनों ने इस मामले में एसपी पुनीत गेहलोत को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की थी, जिसके बाद पुलिस ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की।
Trending Videos


सीएसपी दीशेष अग्रवाल ने बताया कि घटना 24 सितंबर की है, जब फरियादी ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाया गया। जांच में पाया गया कि आरोपियों ने नाबालिग का नाम बदलकर उसे अन्य धर्म में निकाह करवाने की योजना बनाई थी। पुलिस को इस मामले में महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके आधार पर नाबालिग को इंदौर से बरामद कर लिया गया और उसे सुरक्षित रूप से परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों में फरहीन पत्नी जफर खान, जफर पिता रुबाब खान (निवासी नुसरत नगर, देवास) और अकील पिता बशीर खान (निवासी पत्थर मुंडला, इंदौर) शामिल हैं। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। अन्य चार आरोपी अब भी फरार हैं और उनकी तलाश में पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।

इस प्रकरण में अपराध क्रमांक 812/24 के तहत विभिन्न धाराओं और मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 की धारा 3/5 के तहत आरोप जोड़े गए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की तह तक जाकर धर्म परिवर्तन के उद्देश्य से किए गए षड्यंत्र का पूरी तरह खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed