{"_id":"673c4b16dab801ab74037a05","slug":"dewas-forest-department-employee-created-ruckus-under-influence-of-alcohol-ran-to-kill-officer-with-a-scythe-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dewas News: शराब के नशे में वन विभाग के कर्मचारी ने किया हंगामा, दराती लेकर अफसर को मारने दौड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dewas News: शराब के नशे में वन विभाग के कर्मचारी ने किया हंगामा, दराती लेकर अफसर को मारने दौड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Tue, 19 Nov 2024 01:53 PM IST
विज्ञापन
सार
देवास के शंकरगढ़ पहाड़ी पर वन विभाग के दो कर्मचारियों के बीच विवाद का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक कर्मचारी नशे में गाली-गलौज और हथियार से हमला करते दिखा। कलेक्टर ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। संबंधित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
देवास में वनकर्मी नशे में दराती को लेकर धमकाता दिखा
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
विस्तार
देवास जिले के शंकरगढ़ पहाड़ी पर वन विभाग के परिक्षेत्र सहायक राकेश मोदी और कार्यवाहक वनपाल राजेंद्र शर्मा के बीच विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में राजेंद्र शर्मा को शराब के नशे में धुत होकर परिक्षेत्र सहायक राकेश मोदी से गाली-गलौज करते और दरांती से हमला करने की कोशिश करते हुए देखा जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी।
घटना के दौरान वन विभाग के अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इसके बाद राकेश मोदी ने वरिष्ठ अधिकारियों को इस घटना की जानकारी दी और औद्योगिक थाना क्षेत्र में शिकायत दर्ज कराने के लिए आवेदन भी दिया।
इस घटना को लेकर कलेक्टर ऋषभ गुप्ता ने गंभीरता दिखाते हुए कहा कि वायरल वीडियो में एक वन विभाग कर्मचारी को हाथ में हथियार लेकर अपशब्द बोलते देखा जा सकता है। इस पर कार्रवाई करते हुए वन विभाग ने संबंधित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और उनसे पूरे मामले पर जवाब मांगा है।
वन विभाग ने बताया कि अगर आरोपियों द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिया जाता है, तो उनके खिलाफ आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने भी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि विभागीय अनुशासन बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
घटना ने वन विभाग की कार्यशैली और कर्मचारियों के आचरण पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह मामला न केवल विभागीय अनुशासन के लिए चुनौती बना है, बल्कि आम जनता के बीच सरकारी सेवाओं की साख को भी प्रभावित कर रहा है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X