{"_id":"671ba5a140224e74360d585c","slug":"dewas-lucky-draw-for-building-allocation-under-pm-awas-yojana-cancelled-at-last-minute-people-got-upset-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dewas News: पीएम आवास योजना के तहत भवन आवंटन के लिए लकी ड्रॉ का आयोजन एनवक्त पर कैंसिल, लोग हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dewas News: पीएम आवास योजना के तहत भवन आवंटन के लिए लकी ड्रॉ का आयोजन एनवक्त पर कैंसिल, लोग हुए परेशान
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 25 Oct 2024 07:35 PM IST
विज्ञापन
सार
पीएम आवास योजना के तहत भवन आवंटन के लिए आयोजित लकी ड्रॉ का कार्यक्रम एनवक्त पर कैंसिल हो गया। कई लोग मल्हार स्मृति मंदिर में परेशान होते रहे।
लोग हुए परेशान
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
देवास नगर निगम द्वारा शुक्रवार को स्थानीय मल्हार स्मृति मंदिर में पीएम आवास योजना के मकानों के भवन आवंटन हेतु लॉटरी का आयोजन का होने वाला था। इसके लिए पीएम आवास योजना के तहत फार्म भरने वाले लोगों को निगम की ओर से फोन भी किए गए थे। आज दिनांक को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लोगों को बुलाया गया था। लेकिन नगर निगम द्वारा एनवक्त पर उक्त कार्यक्रम को निरस्त कर दिया गया, जिसके कारण मल्हार स्मृति लकी ड्रा में शामिल होने पहुंचे लोग काफी देर तक परेशान होते रहे। हालांकि, निगम के कर्मचारियों ने गेट पर एक नोटिस भी चस्पा किया था, जिस पर कार्यक्रम कैंसिल होने की बात लिखी गई थी।
Trending Videos
मुखर्जीनगर निवासी महिला अनुराधा ने बताया कि नगर निगम से फोन आया था कि आपको आवास योजना से मकान प्राप्त होगा। आज की डेट बताई थी। आपका लक्की ड्रा खुलेगा। मैं अपना हाफ डे लेकर आई हूं। अपना पूरा काम छोड़कर आई और यहां आकर पता चला कि इनकी मीटिंग कैंसिल हो गई। मीटिंग कैंसिल हो गई तो हमारे पास उसकी किसी प्रकार की कोई सूचना नहीं आई। दो घंटे से हम परेशान हो रहे हैं। नगर निगम में फोन लगाया तो वह स्वीच ऑफ आ रहा है। अब कोई बात करने को तैयार नहीं है। नगर निगम की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां पर लोग दूर-दूर अपने काम छोड़कर आए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
इधर, पीएम आवास योजना देखने वाले अशोक दूबे ने बताया कि रिक्त पड़े 67 भवन मेढ़की और बालगढ़ में आवास योजना के भवन आवंटन के लिए लॉटरी का आयोजन किया गया था। कुल 999 लोगों के आवेदन प्राप्त हुए थे। सभी को दूरभाष के माध्यम से सूचना दी गई थी। लेकिन कुछ अपरिहार्य कारणों से कार्यक्रम निरस्त करना पड़ा। आगामी आदेश तक सभी को सूचना दी जाएगी। निगम के दो लोग यहां खड़े थे। सभी को सूचना दे दी गई थी। 40 ये 50 लोग यहां आ गए थे, जिनको सूचना नहीं मिल पाई थी। लगातार हमारे द्वारा सूचना दी जा रही थी। बहुत सारे लोग कन्फर्म करने भी यहां पहुंचे थे कि हमें कोई गलत सूचना दे रहा हो। कुछ लोग परेशान हुए हैं। सभी को आगामी दिनों में पुन: सूचित किया जाएगा।

कमेंट
कमेंट X