सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dewas News ›   Dewas News Boat capsized in Narmada river seven workers rescued one missing had gone to extract illegal sand

Dewas News: नर्मदा नदी में नाव पलटी, सात मजदूर बचाए गए एक लापता, अवैध रेत निकालने गए थे

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 09 Sep 2024 10:01 AM IST
विज्ञापन
सार

देवास जिले में खातेगांव के राजौर में नर्मदा नदी के बीच में एक नाव पलट गई। इस दौरान कई मजदूर डूब गए, जिनमें से सात लोगों को बचा लिया गया है और एक लापता हो गया है।

Dewas News Boat capsized in Narmada river seven workers rescued one missing had gone to extract illegal sand
नर्मदा नदी में हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

देवास जिले में रविवार दोपहर खातेगांव तहसील के राजौर में नर्मदा नदी में एक नाव पलट गई। सरपंच सुनील जायसवाल के मुताबिक, दोपहर में बीच नर्मदा नदी में कुछ लोगों को ले जा रही एक नाव किनारे पर बैठे कुछ नाविकों को दिखी।

Trending Videos


बता दें कि इसके बाद राकेश केवट और पंकज केवट सहित कुछ लोग अपनी नाव लेकर वहां पहुंचे। सात लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। नाव में सवार लोगों ने नाविकों को बताया कि वे आठ लोग थे, जिसके बाद एक की तलाश शुरू की गई। खबर लिखे जाने तक वो नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राकेश केवट के मुताबिक, ये सभी लोग नर्मदा नदी में से रेत निकालने वाले मजदूर हैं। जो मिर्जापुर (उत्तर प्रदेश) जिले के रहने वाले हैं। नाव तमखान के शाकिर की बताई जा रही है। बताते चलें, नर्मदा नदी में कई मजदूर डुबकी लगाकर अवैध रूप से रेत निकालने का काम करते हैं। रेत को नाव से किनारे लाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरा जाता है, जिसे अवैध रूप से बेचा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed