{"_id":"694beaeaf5e4ca6f6c0c1710","slug":"dewas-news-situation-went-out-of-control-during-encroachment-removal-couple-set-themselves-on-fire-2025-12-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MP News: सतवास में हालात बेकाबू, दंपती ने लगाई खुद को आग, जेसीबी पर भीड़ के पथराव के बाद जान बचाकर भागी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सतवास में हालात बेकाबू, दंपती ने लगाई खुद को आग, जेसीबी पर भीड़ के पथराव के बाद जान बचाकर भागी टीम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 24 Dec 2025 07:09 PM IST
विज्ञापन
सार
देवास के सतवास वार्ड 5 में अतिक्रमण हटाने के दौरान मकान मालिक संतोष व्यास और उसकी पत्नी ने आत्मदाह का प्रयास किया। दोनों झुलसे, इंदौर रेफर किए गए। भीड़ ने जेसीबी पर पथराव किया, हालात बिगड़े। क्षेत्र में तनाव बना हुआ है।
देवास के सतवास में हंगामे के बाद दंपती ने आग लगा ली।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
देवास जिले के सतवास नगर के वार्ड क्रमांक 5 में बुधवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान हालात बेकाबू हो गए। सतवास तहसीलदार अरविंद दिवाकर नगर परिषद और पुलिस बल की संयुक्त टीम के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंचे थे। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण हटाए जा रहे मकान के मालिक संतोष व्यास और उसकी पत्नी ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
आग की घटना के बाद मौके पर मौजूद भीड़ उग्र हो गई। लोगों ने नगर परिषद की जेसीबी मशीन पर पत्थर फेंके। स्थिति बिगड़ती देख तहसीलदार, नगर परिषद और पुलिस की संयुक्त टीम को मौके से भगाना पड़ा।
ये भी पढ़ें- भोपाल के अयोध्या बायपास पर पेड़ कटाई पर NGT सख्त, 8 जनवरी तक लगाई रोक, सड़क निर्माण चलता रहेगा
Trending Videos

दंपती के आग लगाने के बाद गुस्साई भीड़ ने जेसीबी पर पथराव कर दिया।
- फोटो : अमर उजाला
नाली अतिक्रमण को लेकर की गई थी शिकायत
बता दें कि वार्ड क्रमांक 5 निवासी मोहनदास पिता रामदास बैरागी ने तहसीलदार को आवेदन देकर शिकायत की थी कि उनके पड़ोसी संतोष व्यास ने सार्वजनिक नाली पर अतिक्रमण कर मकान बना लिया है, जिससे नाली जाम हो गई और पानी की निकासी बाधित हो रही थी। शिकायत के बाद मंगलवार को तहसीलदार ने मौके का निरीक्षण किया था, जहां विवाद की स्थिति बनी थी। इसके बाद बुधवार को तहसीलदार अरविंद दिवाकर नगर परिषद की संयुक्त टीम के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंचे और कार्रवाई शुरू की गई।
दंपती को इंदौर किया गया रेफर
कार्रवाई के दौरान संतोष व्यास और उसकी पत्नी द्वारा आत्मदाह का प्रयास किया गया। आग लगते देख मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को बचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को इंदौर के अस्पताल रेफर किया गया है।
एसडीओपी पहुंचे मौके पर
घटना की सूचना मिलते ही सतवास थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ देर बाद एसडीओपी कन्नौद आदित्य तिवारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझाइश दी। फिलहाल क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

कमेंट
कमेंट X