{"_id":"647b3f6931a4ddd645083b83","slug":"mp-news-chamunda-tekri-s-ropeway-wire-separated-due-to-strong-wind-in-dewas-2023-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: देवास में तेज हवा के कारण चामुंडा टेकरी के रोपवे का तार अलग हुआ, छह श्रद्धालु फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: देवास में तेज हवा के कारण चामुंडा टेकरी के रोपवे का तार अलग हुआ, छह श्रद्धालु फंसे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sat, 03 Jun 2023 07:12 PM IST
विज्ञापन
सार
मध्य प्रदेश के देवास में चामुंडा माता मंदिर की टेकरी पर बने रोपवे का तार अलग हो गया। इससे 12 ट्रॉलियां हवा में अटक गई है। श्रद्धालुओं को रेस्क्यू कर लिया गया है।
देवास में चामुंडा माता मंदिर की टेकरी पर बने रोपवे पर ट्रॉलियां अटक गई थी।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
देवास के चामुंडा माता मंदिर में शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। रोपवे टॉवर का तार तेज आंधी और बारिश की वजह से पूली से अलग हो गया। इससे 12 ट्रॉलियां बीच में फंस गई। ट्रॉलियों में दस दर्शनार्थी थे। सभी श्रद्धालुओं को रेस्क्यू कर लिया गया है। रोपवे को ऑपरेट करने वाली कंपनी की तकनीकी टीम ने सक्रियता दिखाई। सभी श्रद्धालुओं को समय रहते बचा लिया गया। इस दौरान वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे।
Trending Videos
चामुंडा माता मंदिर पर रोपवे का भूमिपूजन 2003 में हुआ था। लेकिन अनुमतियों में विलंब की वजह से 2010 में काम शुरू हो सका और 2017 में पहला ट्रायल हुआ था। तब से कोई दिक्कत सामने नहीं आई थी। शनिवार को देवास में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। इस दौरान रोपवे पर दस लोग थे। छह लोग ट्रॉली में सकुशल पहुंच गए थे। जब हादसा हुआ, तब चार लोग हवा में रह गए थे। यह सभी दस लोग एक ही वाहन से भोपाल होते हुए देवास पहुंचे थे। इनमें ओडिशा के तीन और आंध्र प्रदेश के तीन श्रद्धालु शामिल हैं। महाकाल दर्शन करने के बाद महेश्वर, ओंकारेश्वर होते हुए देवास दर्शन कर भोपाल लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X