सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dewas News ›   MP News Late Rajaram Vaskale cremated with state honours CM Shivraj announces Rs One crore Samman Nidhi

MP News: दिवंगत राजाराम वास्कले का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, CM ने की एक करोड़ सम्मान निधि की घोषणा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी/देवास Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 17 Jul 2023 07:50 PM IST
विज्ञापन
सार

MP News Late Rajaram Vaskale: मध्यप्रदेश के देवास जिले में ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले थाना प्रभारी राजाराम वास्कले का राजकीय सम्मान के साथ सोमवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस जांबाज पुलिस अफसर के परिजनों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने का एलान किया है।
 

MP News Late Rajaram Vaskale cremated with state honours CM Shivraj announces Rs One crore Samman Nidhi
राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश में शुक्रवार को देवास जिले के नेमावर में एक दुखद हादसा हो गया। यहां नदी में डूबने के चलते नेमावर थाने के प्रभारी राजाराम वास्कले की मौत हो गई। एक शव की तलाश करने के दौरान थाना प्रभारी वास्कले नदी में कूदे थे। इसी बीच तेज बहाव से बने भंवर में फंसने के कारण उनकी ही जान पर बन आई। हालांकि, तत्काल गोताखोरों की मदद से उन्हें पानी से बाहर तो निकाल लिया गया, लेकिन इसी दौरान हॉस्पिटल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

Trending Videos


बता दें कि टीआई राजाराम वास्कले प्रदेश के बड़वानी जिले के निवासी थे और वे कुशल तैराक भी थे। अब तक वे लगभग 11 बार नदी में कूदकर डूबते हुए लोगों की जान बचा चुके थे। अपने बड़वानी प्रवास के दौरान वास्कले के निधन की सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी घटना पर दुख जताते हुए उनके परिवार के लिए तत्काल एक करोड़ रुपये की सम्मान निधि सहायता देने की घोषणा की है। वहीं, सोमवार को राजकीय सम्मान के साथ हुए राजाराम वास्कले के अंतिम संस्कार में प्रदेश के मंत्री सहित जिले के आला अधिकारी भी शामिल हुए। इस दौरान वहां मौजूद परिजनों ने वंदे मातरम सहित भारत माता की जय के नारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन




रविवार को हुआ हादसा...
रविवार को नेमावर में हुए एक हादसे में वहां के थाना प्रभारी राजाराम वास्कले की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जब वे एक अज्ञात शव को पानी से बाहर निकालने नदी में कूदे थे, उसी दौरान भंवर में फंस जाने से उनकी मौत हुई। उनकी मौत की खबर ने पूरे पुलिस महकमे को शोक की लहर में डूबो दिया। बता दें कि देवास जिले के नेमावर थाने में पदस्थ थाना प्रभारी राजाराम वास्कले अच्छे तैराक थे। इस घटना से पहले राजाराम वास्कले ने नर्मदा नदी में डूबने से लगभग 11 लोगों की जान बचा चुके थे। लेकिन इस बार वह खुद भंवर में फंस गए, जो उनकी मौत का कारण बना।

थाना प्रभारी राजाराम वास्कले की मौत की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित पुलिस के आला अफसरों ने उनके निधन पर दुख जताया। बता दें कि राजाराम वास्कले बड़वानी जिले के निवासी थे। रविवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी बड़वानी जिले के प्रवास पर थे। इस दौरान जब इस दुखद घटना की उन्हें जानकारी मिली तो उन्होंने वहीं पर थाना प्रभारी वास्कले के परिवार को एक करोड़ रुपये की सम्मान निधि दिए जाने की घोषणा कर दी।

दो साल से नेमावर थाने में पदस्थ थे...
40 साल के वास्कले मूल रूप से बड़वानी जिले के निवासी थे। पिछले दो साल से नेमावर थाने में पदस्थ थे। परिवार में पत्नी और छोटा बेटा है। करीब एक महीने पहले ही बेटी का जन्म भी हुआ है। वास्कले उज्जैन साइबर क्राइम में भी पदस्थ रह चुके थे। अपनी कार्यशैली के कारण उनकी विशिष्ट पहचान थी। वास्कले अच्छे तैराक थे, लेकिन भंवर होने के कारण निकल नहीं सके। पुलिस विभाग के अधिकारियों ने घटना पर दुख जताया है। 

इधर, सोमवार को नेमावर हादसे में दिवंगत टीआई राजाराम वास्कले को उनके गृहग्राम कोयडिया में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान कैबिनेट मंत्री प्रेम सिंह पटेल, पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन सहित बड़वानी के कलेक्टर, एसपी ने अर्थी को कंधा दिया। उनका अंतिम संस्कार लोहारा घाट पर नर्मदा नदी के किनारे किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed