सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dewas News ›   MP News Ujjain EOW big action Patwari caught red-handed taking bribe of 12 thousand in Dewas

MP News: उज्जैन EOW की बड़ी कार्रवाई, देवास में पटवारी को 12 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन/देवास Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 27 Jun 2023 04:41 PM IST
विज्ञापन
सार

मध्यप्रदेश में उज्जैन की EOW की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। EOW की टीम ने मध्यप्रदेश के देवास जिले में एक पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा है। पटवारी ने जमीन के बटांकन की एवज में रिश्वत की रकम मांगी थी। पटवारी को फरियादी द्वारा कुछ रकम पहले दी जा चुकी थी। बची हुई रिश्वत की राशि लेते पटवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।

MP News Ujjain EOW big action Patwari caught red-handed taking bribe of 12 thousand in Dewas
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जमीन बटांकन के नाम पर देवास जिले का पटवारी एक किसान को पिछले काफी समय से परेशान कर रहा था। किसान पटवारी द्वारा बताए गए हर नियम का पालन कर रहा था, लेकिन इसके बावजूद भी उसका काम नहीं हो रहा था। इस काम को करने के लिए पटवारी ने 20,000 की रिश्वत मांगी थी, जिसके लिए किसान ने 8,000 रुपये दे भी दिए थे। लेकिन पटवारी 8,000 लेकर भी यह काम नहीं कर रहा था और बाकी के 12,000 के लिए लगातार किसान पर इस बात का प्रेशर बना रहा था कि वह बाकी की राशि भी उसे जल्द से जल्द दे दे, जिससे परेशान होकर किसान ने पटवारी की शिकायत उज्जैन आकर ईओडब्ल्यू के एसपी दिलीप सोनी को की थी। इस शिकायत पर मंगलवार सुबह कार्रवाई की गई और पटवारी को देवास से रंगे हाथों 12,000 की रिश्वत लेते पकड़ लिया गया।

Trending Videos


ईओडब्ल्यू के डीएसपी अजय कैथवास ने जानकारी देते हुए बताया कि लगभग एक सप्ताह पूर्व देवास में रहने वाले बसंतीलाल पटेल ने ईओडब्ल्यू एसपी दिलीप सोनी को शिकायत की थी कि देवास के पटवारी बाबूलाल पांचाल हल्का मिर्जापुर के द्वारा जमीन के बटांकन का काम सभी कागज देने के बावजूद नहीं किया जा रहा है। पटवारी बाबूलाल पांचाल इस काम को करने के लिए 20,000 की रिश्वत मांग रहे हैं और इसके लिए 8,000 रुपये ले भी चुके हैं। अभी बची हुई 12,000 की राशि देने पर ही पटवारी इस बटांकन के काम को करने का कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईओडब्ल्यू एसपी से की गई इस शिकायत को तुरंत संज्ञान में लिया गया और पटवारी द्वारा मंगलवार सुबह जब बसंतीलाल पटेल को यह रिश्वत के रुपये देने के लिए बुलाया गया तो ईओडब्ल्यू की टीम ने पटवारी बाबूलाल पांचाल के मकान नंबर 45, विकास नगर कुशाभाऊ स्टेडियम के पास देवास से पटवारी को रंगे हाथों रिश्वत लेते पकड़ा है।

डीएसपी अजय कैथवास ने बताया कि पटवारी बाबूलाल पांचाल अगले साल सेवानिवृत्त होने वाले हैं लेकिन इसके पूर्व ही रिश्वत लेते रंगे हाथो पकड़ाए है। कार्रवाई के दौरान ईओडब्ल्यू के डीएसपी संदीप मेघवाल, इंस्पेक्टर प्रशांत मिश्रा, इंस्पेक्टर सौरभ त्रिपाठी, एएसआई अशोक राव और टीम के अन्य सदस्यों की मौजूदगी में कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed