सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dewas News ›   MP News: Youth brutalized in Dewas, beaten with sticks, begged with folded hands, but the killers did not stop

MP News: देवास में युवक से बर्बरता, लाठियों से पीटा, हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा पीड़ित पर मारने वाले नहीं रुके

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 22 Jul 2023 10:34 PM IST
विज्ञापन
सार

देवास के औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत आने वाले चूना खदान क्षेत्र में गुरुवार को पुरानी रंजिश में एक युवक के साथ जमकर मारपीट हुई। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

MP News: Youth brutalized in Dewas, beaten with sticks, begged with folded hands, but the killers did not stop
देवास में युवक के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश के देवास में एक युवक को लाठी-डंडों से जमकर पीटने का मामला सामने आया है। पिटाई के बाद उसकी हालत गंभीर है और उसे इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
Trending Videos


जानकारी के अनुसार देवास के औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत आने वाले चूना खदान क्षेत्र में गुरुवार को पुरानी रंजिश में एक युवक के साथ जमकर मारपीट हुई। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में शुक्रवार रात को पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। बताया जा रहा है एक वर्ष पहले शहर में हुए गोलीकांड को लेकर दूसरे पक्ष द्वारा यह हमला किया गया है। मारपीट में पीयूष पिता कुंदनलाल उम्र 22 निवासी बालाजी नगर गंभीर रूप से घायल हुआ था, जिसका इंदौर में उपचार चल रहा है। पीयूष के एक साथी को भी हल्की चोट लगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश व शराब कारोबार को लेकर यह विवाद हुआ है। पुलिस ने शुक्रवार को फरियादी गोविंद पिता धर्मेन्द्र मोदी निवासी लक्ष्मीपुरा देवास की शिकायत पर आरोपी रितिक सिहोते, तुषार सिहोते, राहुल, विवेक शर्मा, सोनू मुन्ना चौधरी, राज मालवीय, सोनू पाजी, अंकुश, विनीत प्रजापति के खिलाफ धारा जानलेवा हमला, बलवा सहित अन्य धाराओं में कायमी की गई है।

वीडियो में दिख रहा है कि पीयूष हाथ जोड़कर गुहार लगाता रहा, लेकिन आरोपी अपशब्द कहते हुए उसे लातों, लाठी और डंडों से मारते रहे। एएसपी मंजीत सिंह चावला ने मीडिया से बातचीत में बताया कि घटना 20 जुलाई की है। पीयूष को 9 लड़कों ने लाठी-डंडों से मारा है। पुलिस ने धारा 307 के तहत एफआईआर पंजीबद्ध की है। 9 में से 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्त में आए आरोपियों में सोनू उर्फ मुन्ना चौधरी, विवेक शर्मा, राज मालवीय और विनीत प्रजापति शामिल हैं। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि इनका पहले भी शराब के कारोबार को लेकर झगड़ा हुआ था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed