सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dewas News ›   Police arrested 4 accused from Uttar Pradesh who committed robbery at petrol pump by showing pistol

Dewas News: पिस्तौल की नोक पर पेट्रोल पंप लूटने वाले UP के 4 बदमाश धराए, पकड़ने के लिए 500 CCTV कैमरे खंगाले

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: देवास ब्यूरो Updated Fri, 21 Feb 2025 09:16 PM IST
विज्ञापन
सार

मक्सी रोड पर पेट्रोल पंप लूटकांड में पुलिस ने आगरा के 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। सीसीटीवी की मदद से 1500 किमी तक पीछा कर वारदात में प्रयुक्त कार जब्त की गई। अन्य सहयोगियों की तलाश जारी है। आरोपियों ने देवास और गुना में भी लूट की थी। 

Police arrested 4 accused from Uttar Pradesh who committed robbery at petrol pump by showing pistol
लूट के आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

विस्तार

मक्सी रोड स्थित ग्राम कलमा के पेट्रोल पंप पर हुई लूट की वारदात में पुलिस ने आगरा (उत्तर प्रदेश) के 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 12 फरवरी की रात 8:30 बजे की है, जब नकाबपोश बदमाशों ने पेट्रोल पंप के कैबिन में घुसकर कट्टा दिखाते हुए कर्मचारियों से मारपीट की और 90 हजार रुपए नकद लूटकर मक्सी की ओर फरार हो गए।

Trending Videos

वारदात के बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना मिलते ही टोंकखूर्द थाना प्रभारी आलोक सोनी मौके पर पहुंचे और नाकाबंदी कर दी गई। पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के निर्देश पर आरोपियों को पकड़ने के लिए 6 विशेष टीमें गठित की गईं। पुलिस ने 7 दिनों तक 1500 किलोमीटर तक पीछा करते हुए मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में तलाशी अभियान चलाया और 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच की।

आगरा में मिली सफलता, चार आरोपी गिरफ्तार

19 फरवरी को पुलिस ने आगरा जिले के समीप से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया और वारदात में इस्तेमाल स्विफ्ट कार (अनुमानित कीमत 5 लाख रुपये) को जब्त किया। गिरफ्तार आरोपियों में राकेश (34), जगदीश उर्फ जग्गा (28), बागेश कुमार (19) और कान्हा उर्फ कन्हैया (21) शामिल हैं। सभी आरोपी आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र के निवासी हैं।

अन्य खुलासे और जांच जारी
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इन आरोपियों ने देवास और गुना जिले के चाचोड़ा में भी पेट्रोल पंप लूट की वारदातों को अंजाम दिया था। पूछताछ में पता चला कि इन चार आरोपियों के अलावा छह और लोग भी इस लूटकांड में शामिल थे, जो एक अन्य चार पहिया वाहन में थे। पुलिस अब गुना और आगरा पुलिस के साथ मिलकर जांच को आगे बढ़ा रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने प्रेस वार्ता में इस लूटकांड का खुलासा करते हुए सभी आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही है।

लूट के आरोपी गिरफ्तार

लूट के आरोपी गिरफ्तार

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed