सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   A modern shopping complex will be built in the city.

धार में बनेगा आधुनिक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स: घंटाघर को मिलेगा नया स्वरूप, 4.95 करोड़ की आएगी लागत; जानें सबकुछ

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: धार ब्यूरो Updated Tue, 12 May 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
सार

सीएमओ विश्वनाथ सिंह ने बताया कि कॉम्प्लेक्स बनने से स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। साथ ही शहर की सुंदरता और सुविधाओं में भी वृद्धि होगी।

A modern shopping complex will be built in the city.
भूमिपूजन करते जनप्रतिनिधि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

धार शहर में जल्द ही आधुनिक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनने जा रहा है। बुंदेलवाड़ी स्थित पुरानी नगर पालिका भवन परिसर में करीब 64 दुकानों का निर्माण किया जाएगा। लगभग 4 करोड़ 95 लाख रुपए की लागत से बनने वाले इस प्रोजेक्ट में दुकानों के साथ पुराने घंटाघर का भी रिनोवेशन किया जाएगा। स्टेटकालीन घंटाघर को नई पहचान देने के लिए लाल पत्थर, मार्बल और ग्रेनाइट से संवारा जाएगा।

टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित एजेंसी को वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया है। निर्माण कार्य शुरू होने से पहले मंगलवार को नपा अध्यक्ष नेहा बोडाने, महेश बोडाने, उपाध्यक्ष मयंक म्हाले, सीएमओ वी.के. सिंह सहित पार्षदों ने भूमिपूजन किया। नपा अध्यक्ष ने निर्माण एजेंसी को गुणवत्तापूर्ण और समय-सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ विश्वनाथ सिंह ने बताया कि कॉम्प्लेक्स बनने से स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। साथ ही शहर की सुंदरता और सुविधाओं में भी वृद्धि होगी। नागरिकों को एक ही स्थान पर व्यवस्थित बाजार की सुविधा मिल सकेगी।


पढ़ें:  कूनो के जंगल में चार चीता शावक मृत मिले, एक महीने में उजड़ गया कुनबा; बच्चों को किसने बनाया शिकार?

आठ माह में पूरा होगा निर्माण
डीपीआर के अनुसार घंटाघर के चारों ओर 64 दुकानों का निर्माण किया जाएगा। आम लोगों की सुविधा के लिए कॉम्प्लेक्स में दो निकासी द्वार बनाए जाएंगे। परिसर में पार्किंग की व्यवस्था भी रहेगी, ताकि लोग आसानी से वाहन खड़े कर खरीदारी कर सकें। सीएमओ वी.के. सिंह ने बताया कि उपलब्ध जगह को देखते हुए पांच से सात अतिरिक्त दुकानें भी बनाई जा सकती हैं। नगर पालिका ने एजेंसी को आठ माह में निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं, ताकि वर्ष 2027 में दुकान आवंटन प्रक्रिया शुरू की जा सके।

शहर की पहचान है घंटाघर
बुंदेलवाड़ी स्थित घंटाघर धार शहर की ऐतिहासिक पहचान माना जाता है। इसका निर्माण स्टेटकाल में हुआ था। उस समय शहर में यह सबसे ऊंची इमारत थी और लोगों के पास घड़ियां नहीं होने के कारण भवन पर बड़ा घंटा लगाया गया था, जिसकी आवाज पूरे शहर में सुनाई देती थी।

नगर पालिका गठन के बाद लंबे समय तक इसी भवन में नपा कार्यालय संचालित हुआ। करीब एक दशक पहले कार्यालय को मांडू रोड स्थित नए भवन में शिफ्ट कर दिया गया। वर्तमान में भवन के एक हिस्से में आंगनबाड़ी केंद्र और नपा वाहनों की मरम्मत का कार्य संचालित हो रहा है। भूमिपूजन कार्यक्रम में सभापति रवि मेहता, पूजा जितेंद्र अग्रवाल, सुमित्रा मकवाना, नेता प्रतिपक्ष करीम कुरैशी सहित नगर पालिका का विभागीय स्टाफ मौजूद रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed