सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   A robbery at a roadside barricade was uncovered,

Dhar News: चलती बाइक को लात मारकर दंपति से लूट, धार पुलिस ने दो बदमाश दबोचे; चार अभी भी फरार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: धार ब्यूरो Updated Thu, 04 Jun 2026 07:43 PM IST
विज्ञापन
सार

धार पुलिस ने दंपति को गिराकर बैग लूटने वाली गैंग का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से चांदी के कड़े, नकदी और बाइक बरामद हुई। वहीं नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया।

A robbery at a roadside barricade was uncovered,
लूट के आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

धार पुलिस ने पाडलिया-नैनगांव फाटे के पास दंपति को लात मारकर गिराने और बैग लूटने वाली गैंग का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि उनके चार अन्य साथियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से लूटे गए चांदी के कड़े, नगदी और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है।



यह था मामला
22 मई की रात करीब 8 बजे एक महिला अपने पति के साथ मोटरसाइकिल से ग्राम पीपरी से अपने गांव चिलवा लौट रही थी। इसी दौरान पाडलिया-नैनगांव फाटे के पास दो मोटरसाइकिलों पर सवार छह बदमाशों ने उनका पीछा किया। बदमाशों ने लूट की नीयत से दंपति की चलती मोटरसाइकिल को लात मारकर गिरा दिया, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद आरोपियों ने महिला के हाथ से बैग छीन लिया और फरार हो गए। बैग में दो चांदी के कड़े और 5 हजार रुपये नकद रखे थे। पीड़िता की शिकायत पर थाना बाग में डकैती का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  मध्यप्रदेश से राज्यसभा जाएंगे तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल, भाजपा ने घोषित किए उम्मीदवार
विज्ञापन
Trending Videos


रिमांड में उगला राज
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम झिरपनिया के पास घेराबंदी कर संदेही मगन भील को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर डकैती की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर रिमांड हासिल किया। रिमांड के दौरान मिली जानकारी के आधार पर दूसरे आरोपी दिनेश अनारे को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों से लूटे गए चांदी के कड़े, नकद राशि और एक मोटरसाइकिल जब्त की है।

फरार आरोपी की संपत्ति होगी कुर्क
एक अन्य मामले में कुक्षी थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में डेढ़ महीने से फरार चल रहे आरोपी लखन उर्फ सुनील सिसोदिया पर पुलिस अधीक्षक ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। आरोपी के खिलाफ 18 अप्रैल को धार महिला थाने में मामला दर्ज किया गया था। कुक्षी थाना प्रभारी राजेश यादव के अनुसार, 17 अप्रैल को वारदात के बाद से आरोपी लगातार फरार है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी या उसके संबंध में पुख्ता सूचना देने वाले को 10 हजार रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की है। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। महिला थाना प्रभारी क्लियर डामोर और कुक्षी पुलिस की संयुक्त टीम आरोपी की तलाश में जुटी है। पुलिस अब उसकी संपत्तियों का ब्यौरा भी एकत्र कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed