सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   A son attacked his father and his family with a knife. Four

धार में जमीनी विवाद में खूनी खेल: बेटे ने मां-बाप समेत भाई और भाभी पर किया चाकू से हमला, चाचा पर भी किया वार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: धार ब्यूरो Updated Mon, 20 Apr 2026 11:53 AM IST
विज्ञापन
सार

Crime News: धार के सेमल्दा गांव में जमीन विवाद पर बेटे दुर्गेश ने पिता सहित परिवार पर चाकू से हमला कर चार लोगों को घायल कर दिया। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है, जबकि आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

A son attacked his father and his family with a knife. Four
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

धार के धरमपुरी तहसील के ग्राम सेमल्दा में पारिवारिक विवाद के चलते बेटे ने अपने ही परिवार पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में पिता सहित परिवार के कई सदस्य घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी बेटा फरार हो चुका था।

Trending Videos

घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चार लोगों को भर्ती किया गया है। पुलिस ने पिता शांतिलाल कुशवाहा की रिपोर्ट पर आरोपी बेटे दुर्गेश कुशवाह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 65 वर्षीय शांतिलाल कुशवाहा, निवासी सेमल्दा (सिंगाजी मंदिर के पास), कर्ज के कारण अपनी जमीन बेचने की बात कर रहे थे। इसी बात से नाराज छोटा बेटा दुर्गेश उनसे विवाद करने लगा। पहले उसने गाली-गलौज की, फिर मारपीट शुरू कर दी।


पढ़ें:  अब विधायक प्रीतम लोधी ने SDOP से कहा, 'करेरा तुम्हारे डैडी का है क्या?', बयान से मचा बवाल

बीच-बचाव करने आए बड़े बेटे ललित पर दुर्गेश ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसके हाथ में गंभीर चोट आई। इसके बाद आरोपी ने अपनी मां ममता, भाभी रानू और चचेरे भाई सुरेंद्र पर भी हमला किया। इस हमले में सुरेंद्र के पेट में गंभीर चोट आई, जबकि अन्य तीन लोग भी घायल हुए हैं। घटना के बाद आरोपी ने परिवार को धमकी दी कि यदि जमीन बेचने की बात की गई तो वह जान से मार देगा, और मौके से फरार हो गया।

घायलों को निजी वाहन से शासकीय अस्पताल धामनोद पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में रेफर किया गया। थाना प्रभारी प्रवीण ठाकरे के अनुसार, आरोपी की तलाश जारी है और प्रारंभिक जांच में यह मामला पारिवारिक विवाद का बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed