{"_id":"69f4b9face236e61450925da","slug":"a-transformer-exploded-during-testing-on-a-windmill-grid-severely-burning-three-workers-dhar-news-c-1-1-noi1504-4231953-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dhar News: पवनचक्की ग्रिड पर टेस्टिंग के दौरान ट्रांसफॉर्मर फटा, तीन कर्मचारी भीषण रूप से झुलसे, दो इंदौर रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhar News: पवनचक्की ग्रिड पर टेस्टिंग के दौरान ट्रांसफॉर्मर फटा, तीन कर्मचारी भीषण रूप से झुलसे, दो इंदौर रेफर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
Published by: धार ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
सार
तिरला थाना क्षेत्र के बोड़वाड़ा में 33 केवी ग्रिड पर ट्रांसफॉर्मर टेस्टिंग के दौरान विस्फोट हुआ, जिसमें तीन आउटसोर्स कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए। दो की हालत नाजुक है। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को इंदौर रेफर किया गया। गर्मी और तकनीकी दबाव हादसे की संभावित वजह मानी जा रही है।
घायलों का हुआ उपचार
विज्ञापन
विस्तार
जिले के तिरला थाना अंतर्गत बोड़वाड़ा में पवनचक्की के 33 केवी विद्युत ग्रिड पर नए ट्रांसफॉर्मर की टेस्टिंग के दौरान अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। इस हादसे में ड्यूटी पर तैनात तीन आउटसोर्स कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घायलों की नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें तत्काल इंदौर रेफर किया गया है।
Trending Videos
प्राप्त जानकारी के अनुसार बोड़वाड़ा स्थित पवनचक्की के 33 केवी ग्रिड पर नए ट्रांसफार्मर को चार्ज करने और उसकी टेस्टिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट हो गया। चपेट में आने से वहाँ काम कर रहे कर्मचारी मितेश, झरी और ऋषभ बुरी तरह झुलस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- हाईकोर्ट में आया अनोखा मामला: सगी बहनों ने जताई पतियों को बदलने की इच्छा, पूरा मामला जानकर रह जाएंगे हैरान
घायलों की स्थिति चिंताजनक
हादसे के तुरंत बाद तीनों को धार के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक झरी और एक अन्य साथीलगभग 95 प्रतिशत तक झुलस चुके हैं, उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। ऋषभ करीब प्रतिशत झुलसा है झुलसे हुए कर्मचारियों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए इंदौर रेफर कर दिया गया है।
गर्मी और ओवरलोड बना हादसे का कारण!
प्रारंभिक तौर जानकारी सामने आई है कि क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते पारे के कारण विद्युत उपकरणों पर अतिरिक्त दबाव बढ़ गया है। इसी दबाव और तकनीकी खराबी के चलते टेस्टिंग के दौरान यह विस्फोट हुआ। घटना की सूचना मिलते ही तिरला थाना प्रभारी ज्योति पटेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

कमेंट
कमेंट X