सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   A young man eloped with a married woman.The husband, along with his family, attacked a government teacher.

Dhar News: शादीशुदा महिला को लेकर भागा युवक, पति ने परिजनों के साथ मिलकर उसके पिता पर किया हमला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: धार ब्यूरो Updated Sat, 02 May 2026 09:13 PM IST
विज्ञापन
सार

धार के रानीखेड़ा में शिक्षक के बेटे द्वारा विवाहित महिला को भगाने के विवाद में आरोपियों ने शिक्षक परिवार पर हमला कर मारपीट व तोड़फोड़ की। पुलिस ने नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया। महिला और युवक की तलाश जारी है। मामले में बलवा व अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया। 

A young man eloped with a married woman.The husband, along with his family, attacked a government teacher.
आरोपियों ने की तोड़फोड़
विज्ञापन

विस्तार

धार में सरकारी टीचर पर हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित टीचर का बेटा गांव की ही विवाहित महिला को लेकर भाग गया था। इसी बात पर नाराज होकर आरोपियों ने जानलेवा हमला किया। मारपीट के दौरान आरोपियों ने सरकारी टीचर के कपड़े भी फाड दिए। साथ ही घर में भी तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया है। आरोपियों ने शिक्षक रमेश पिता पुनाजी प्रजापत (54) को जान से मारने की धमकी दी है।

Trending Videos


ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची व मामले की जांच में जुट गई है। शनिवार सुबह पुलिस ने गांव में दबिश दी तथा हमला करने वाले नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इधर देर शाम तक पुलिस प्रकरण को लेकर आरोपियों से थाने पर पूछताछ कर रही है। जल्द ही आरोपियों को कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह था मामला
राजोद थाना अंतर्गत ग्राम रानीखेड़ा निवासी रमेश प्रजापत के घर पर कल देर रात हमला हुआ था। दरअसल रमेश का बेटा आरोपी शांतिलाल की पत्नी को लेकर कुछ दिन पहले भाग गया था, महिला के पहले से ही दो बच्चे हैं। इसके बावजूद शिक्षक के बेटे के साथ भाग गई। विवाद के दौरान आरोपी शांतिलाल परिजनों के साथ शिक्षक के घर पहुंचा व महिला ज्योति को ले जाने की बात पर मारपीट की थी। आरोपियों ने लोहे के सरिये से शिक्षक की पत्नी ग्यारसीबाई पर हमला किया था। आरोपियों ने दरवाजे व खिड़की तोड़कर घर में नुकसान भी पहुंचाया था। पुलिस ने शांतिलाल पिता भागीरथ, संजय पिता रतनलाल, शंकर पिता भागीरथ, कन्हैरयालाल पिता गणपत, राहुल पिता रमेश, राजाराम पिता नारायण, भेरु पिता माधु, ग्यारसीबाई, गुड्डीबाई के खिलाफ मारपीट, बलवा सहित तोड़फोड़ की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। सरकारी टीचर पर हुए हमले के प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार के निर्देशन व थाना प्रभारी रामसिंह राठौर पुलिस टीम को लेकर गांव पहुंचे व आरोपियों को उनके घरों से अरेस्ट कर थाने पर लेकर आए हैं।

महिला की तलाश जारी
शांतिलाल की पत्नी ज्योति को शिक्षक रमेश का बेटा राहुल प्रजापत (25) अप्रैल को लेकर भाग गया था। राहुल व ज्योति दोनों के दो-दो बच्चे हैं, विवाहित होने के बावजूद दोनों गांव छोड़कर चले गए। राजोद पुलिस ने महिला के गुम होने की सूचना के बाद ज्योति की तलाश शुरू कर दी है।एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद राहुल व ज्योति की कोई जानकारी पुलिस को नहीं मिली है। विवाहित महिला को भगाकर ले जाने की बात पर ही आरोपियों ने शिक्षक परिवार पर हमला किया था।

शिक्षक रमेश प्रजापत पर हमला हुआ था। घर में तोड़फोड़ भी हुई है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर सभी आरोपियों को राउंडअप कर लिया है। महिला को भगाकर ले जाने की बात पर आरोपियों ने विवाद किया था। ज्योति नाम की महिला की तलाश जारी है।
-रामसिंह राठौर, थाना प्रभारी

आरोपियों ने की तोड़फोड़

आरोपियों ने की तोड़फोड़

 

आरोपियों ने की तोड़फोड़

आरोपियों ने की तोड़फोड़

 

आरोपियों ने की तोड़फोड़

आरोपियों ने की तोड़फोड़

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed