सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Armed miscreants raid farmer's home: Family members assaulted

Dhar News: किसान के घर हथियारों से लैस बदमाशों का धावा, परिजनों से मारपीट कर 95 हजार की लूट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: धार ब्यूरो Updated Mon, 15 Jun 2026 01:19 PM IST
विज्ञापन
सार

मनावर तहसील के भग्यापुरा गांव में चार हथियारबंद बदमाशों ने आधी रात किसान दुधिया मुवेल के घर में घुसकर परिवार को बंधक बना लिया। विरोध करने पर मारपीट कर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी सहित करीब 95 हजार रुपये का सामान लूट लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश के लिए दो टीमें गठित की हैं।

Armed miscreants raid farmer's home: Family members assaulted
किसान के घर में हुई वारदात
विज्ञापन

विस्तार

जिले की मनावर तहसील के ग्राम भग्यापुरा में रविवार देर रात्रि हथियारों से लैस बदमाशों ने एक किसान के घर को निशाना बनाया। चार अज्ञात बदमाशों ने घर की दीवार फांदकर प्रवेश किया और पूरे परिवार को बंधक बनाकर धारदार हथियारों की नोक पर लूटपाट की। बदमाशों ने विरोध करने पर किसान, उनकी पत्नी और बेटों के साथ लाठी व पत्थरों से बर्बरतापूर्वक मारपीट भी की। बदमाश घर से सोने-चांदी के आभूषण और नगदी सहित करीब 95 हजार रुपये का माल समेटकर रफूचक्कर हो गए।

आधी रात को दीवार फांदकर घुसे बदमाश
पीड़ित किसान दुधिया पिता किशन मुवेल ने बताया कि रविवार रात पूरा परिवार सोया हुआ था। मध्य रात को लाठी, फालिया (धारदार हथियार) और पत्थरों से लैस चार अज्ञात बदमाश दीवार फांदकर घर के अंदर घुस आए। अंदर आते ही बदमाशों ने दुधिया और उनकी पत्नी भूरीबाई पर डंडों से हमला कर दिया। बदमाशों ने दंपति को जान से मारने की धमकी दी और चिल्लाने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी। इसके बाद बदमाशों ने कमरे में रखी गोदरेज की अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने के टॉप्स, दो अंगूठियां, एक चेन और चांदी के पायजेब निकाल लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सनसनी: भांजा दामाद संग रह रही महिला का खून से लथपथ शव मिला, पति ने लगाया हत्या का आरोप; सुसाइड नोट में ये लिखा
विज्ञापन


बचाने आए बेटे के सीने पर मारा पत्थर
लूटपाट और मारपीट के दौरान जब घर में चीख-पुकार मची, तो पास के कमरे में सो रहे बेटे राजेश मुवेल की नींद खुल गई। राजेश ने जैसे ही लाइट चालू की, एक बदमाश ने उस पर भारी पत्थर दे मारा, जो सीधे उसके सीने पर लगा। इसके बाद शोर सुनकर दूसरा बेटा लोकेश और पोता रोहित भी वहां पहुंचे, तो चारों बदमाशों ने उनके साथ भी लाठी और लात-घूसों से जमकर मारपीट की। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने गठित की दो टीमें
घटना की सूचना मिलते ही सुबह मनावर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने पीड़ित परिवार से घटना की विस्तृत जानकारी ली और मौका मुआयना किया। मनावर थाना उप निरीक्षक धनसिंह सस्तिया और विवेचक उप निरीक्षक गिलदारसिंह बघेल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 309(6) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। बदमाशों की सरगर्मी से तलाश और गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा दो विशेष टीमें गठित की गई हैं, जो संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। इस सनसनीखेज वारदात के बाद ग्रामीणों ने मांग की है कि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया जाए और रात के समय पुलिस की गश्त (पेट्रोलिंग) तुरंत बढ़ाई जाए, ताकि भविष्य में ऐसी वारदातों पर अंकुश लगाया जा सके।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed