सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Dhar Road Accident Car collided with vehicle parked on roadside four youths died on spot residents Jhabua

Dhar Road Accident: सड़क किनारे खड़े वाहन से टकराई कार, चार युवकों की मौके पर ही मौत, सभी मृतक झाबुआ के निवासी

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 28 Apr 2025 10:39 AM IST
विज्ञापन
सार

मध्यप्रदेश में धार से होकर गुजरने वाले इंदौर-अहमदाबाद मार्ग पर सोमवार सुबह सड़क हादसा हुआ है। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी मृतक झाबुआ जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।

Dhar Road Accident Car collided with vehicle parked on roadside four youths died on spot residents Jhabua
घटना स्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

धार जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला धार से होकर गुजरने वाले इंदौर-अहमदाबाद मार्ग पर तिरला थाना क्षेत्र के ग्राम भलगांवडी के पास का है। जहां एक दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई।

Trending Videos


प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक कार सड़क किनारे खड़े वाहन से जा टकराई। हादसा इतना भयानक था कि कार में सवार चारों लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सभी मृतक झाबुआ जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। चारों युवक झाबुआ से धार एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आ रहे थे। लेकिन रास्ते में उनकी कार अचानक सड़क किनारे खड़े एक भारी वाहन से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: महाजन कॉलोनी में लगी आग, दो गाय और भैंस की मौत समेत छह बछड़े झुलसे, लाखों का नुकसान

बता दें कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए, सूचना मिलते ही तिरला पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को काफी मशक्कत के बाद कार से बाहर निकाल कर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल धार भेजा गया। CSP धार रविंद्र वास्केल ने बताया कि झाबुआ की ओर से आ रही कार किसी वाहन से टकराई है, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है। 

यह भी पढ़ें: अपराध से नेक कामों की ओर अग्रसर होते ये तीन गांव, पहले 22 और अब 44 आरोपियों ने किया सरेंडर

फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि हाइवे पर खड़े भारी वाहनों को लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है। लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती, जिससे आए दिन ऐसे हादसे हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed