धार में खूंखार कुत्ते का कहर: तीन घंटे में 23 लोगों को काटा, तीन पशुओं पर भी किया वार; 14 मरीज की हालत गंभीर
मनावर में एक आवारा श्वान ने तीन घंटे में 23 लोगों और 3 पशुओं पर हमला कर दहशत फैला दी। 14 गंभीर घायलों को बड़वानी रेफर किया गया है। श्वान पकड़ने के लिए टीम तैनात की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धार के मनावर तहसील में गुरुवार सुबह एक आवारा श्वान ने महज तीन घंटों के भीतर 23 लोगों और 3 पशुओं पर हमला कर दिया। धार रोड से लेकर अंबिका कॉलोनी तक इस घटना से अफरातफरी का माहौल बना रहा। हमले में घायल 14 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद बड़वानी जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार श्वान के हमले में कुंदन, देवलाल, दिनेश, आकाश, वन्नी, भूमिका, जयदीप, बसंत, संगीता, स्वाति, कैलाश, चेतना, प्रभाबाई, प्रतिभा, शिवराम, रानू, श्याम, यामिनी, विक्की, रवि सहित कई अन्य लोग घायल हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुबह करीब 8 बजे धार रोड क्षेत्र में एक लाल रंग का श्वान अचानक हिंसक हो गया और राहगीरों पर हमला करने लगा। सुबह 11 बजे तक घायलों की संख्या 23 तक पहुंच गई। हालात इतने भयावह हो गए कि लोग अपनी जान बचाने के लिए सड़कों से भागकर दुकानों और घरों में छिप गए।
पढ़ें: अब तक 40 लोगों को काट चुका, जानें कितनों को और बनाएगा शिकार, लोग दहशत में
घटना के बाद सिविल अस्पताल में घायलों की भीड़ उमड़ पड़ी। दोपहर 12 बजे तक इंजेक्शन कक्ष मरीजों और उनके परिजनों से भर गया। ड्यूटी डॉक्टर लखनसिंह जमरा और इंजेक्शन कक्ष प्रभारी श्वेता चौहान ने बताया कि घायलों में 6 साल के बच्चों से लेकर 40 साल तक के लोग शामिल हैं।
गंभीर रूप से घायल 14 मरीजों को बड़वानी रेफर किया गया है। डॉक्टरों ने संक्रमण के खतरे को देखते हुए मरीजों को एंटी-रेबीज वैक्सीन और इम्युनोग्लोब्युलिन इंजेक्शन दिए हैं। सीएमओ संतोष चौहान ने बताया कि हमलावर श्वान को पकड़ने के लिए 10 कर्मचारियों की विशेष टीम बनाई गई है, जो धार रोड, अंबिका कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश कर रही है।

कमेंट
कमेंट X