सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Driver returning after dropping off laborers dies of heart attack in Dhar vehicle overturns in field

Dhar News: मजदूरों को छोड़कर लौट रहे चालक की हार्ट अटैक से मौत, गाड़ी खेत में पलटी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: धार ब्यूरो Updated Fri, 06 Feb 2026 02:36 PM IST
विज्ञापन
सार

Dhar News: धार जिले की सरदारपुर तहसील में झाबुआ जिले के पिकअप चालक राकेश भाभर (40) की मजदूरों को उतारने के बाद अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। गनीमत यह रही है कि हादसे के दौरान मजदूर गांड़ी में नहीं थे वरना और भी दर्दनाक हादसा हो सकता था।
 

Driver returning after dropping off laborers dies of heart attack in Dhar vehicle overturns in field
घटनास्थल की गाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

धार जिले की सरदारपुर तहसील में गुरुवार को झाबुआ जिले के पिकअप चालक की  दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब चालक मजदूरों को उतारकर अपने गांव लौट रहा था। यदि वाहन मजदूरों से भरा होता तो किसी बड़े हादसे की संभावना थी।

Trending Videos


मजदूरों को छोड़ने आया था चालक
जानकारी के अनुसार, पेटलावद के ग्राम धोलीखाली निवासी 40 वर्षीय राकेश, पिता मेगू भाभर, संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया। राकेश रोज की तरह मजदूरों को वाहन में लेकर बरमंडल के शेरगढ़ के पास छोड़ने आया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मजदूरों को उनके गंतव्य पर छोड़ने के बाद जैसे ही राकेश ने वाहन चलाया, उसे अचानक दिल का दौरा पड़ा। स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण राकेश वाहन पर नियंत्रण खो बैठे और गाड़ी कुछ ही दूरी पर पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टरों ने मृत घोषित किया 
हादसे को देख मौके पर मौजूद मजदूरों और ग्रामीणों ने तुरंत राकेश को वाहन से बाहर निकाला और निजी वाहन की मदद से सरदारपुर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा मौत का कारण
दोपहर में डॉ. कल्याणी वर्मा और डॉ. सचिन द्विवेदी की टीम ने मृतक का पोस्टमार्टम किया। प्रारंभिक जांच में शरीर पर किसी भी तरह की बाहरी चोट के निशान नहीं मिले, इसलिए पोस्टमार्टम में मृत्यु का सटीक कारण स्पष्ट नहीं हो पाया। डॉक्टरों ने हृदय के टिशू को जांच के लिए लैब भेजा है। मेडिकल टीम का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असली कारण सामने आएगा।

ये भी पढ़ें: 75 साल में पहली घोड़े पर निकली बंसल समाज के दूल्हे की बारात, प्रशासन रहा मुस्तैद

4 बच्चों की थी जिम्मेदारी 
लोगों ने बताया मृतक राकेश कि पहली पत्नी के निधन के बाद उसने दूसरी शादी की थी और दोनों पत्नियों से उनके कुल चार बच्चे हैं। यह आकस्मिक घटना पूरे परिवार को झकझोर कर रख गई है और परिजन गहरे शोक में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed