फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Foetus buried in the forests of Jamanjhiri exhumed; investigation underwayThe case involves

Dhar News: जामनझिरी के जंगलों में चुपके से दफनाया गया भ्रूण निकाला बाहर, जांच शुरू; नाबालिग से जुड़ा है मामला

Sun, 05 Jul 2026 09:46 PM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: धार ब्यूरो Updated Sun, 05 Jul 2026 09:46 PM IST
सार

महाराष्ट्र के जलगांव में दर्ज मामले की जांच में पुलिस ने धार के धामनोद क्षेत्र के जामनझिरी जंगल से 20 दिन पहले दफन भ्रूण बरामद किया। आरोपी की निशानदेही पर हुई खुदाई में डीएनए नमूने लेकर महाराष्ट्र पुलिस को सौंपे गए। मामले में आगे की जांच डीएनए रिपोर्ट के आधार पर होगी।

विज्ञापन
Foetus buried in the forests of Jamanjhiri exhumed; investigation underwayThe case involves
पुलिस अधिकारी जंगल में जाँच करते हुव

विस्तार

महाराष्ट्र के जलगांव जिले में दर्ज एक अत्यंत गंभीर आपराधिक मामले की जांच के सिलसिले में महाराष्ट्र की पुलिस धार जिले के धामनोद थाना क्षेत्र पहुंची। महाराष्ट्र पुलिस की टीम स्थानीय प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और धामनोद पुलिस के सहयोग से धामनोद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जामनझिरी के जंगलों में (गणेश घाट से पहले) पहुंची, जहां करीब एक फीट गहराई में दफन किए गए एक भ्रूण को जमीन से बाहर निकाला गया। पुलिस ने मौके पर ही आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर साक्ष्य सुरक्षित कर लिए हैं।

विज्ञापन


20 दिन पहले दफनाया गया था भ्रूण
मिली जानकारी के अनुसार, इस पूरे सनसनीखेज मामले का मुख्य आरोपी भूषण, पिता गोकुल धनगर, निवासी गोरगांवले (तहसील चोपड़ा, जिला जलगांव, महाराष्ट्र) है। जलगांव जिले के थाना अडावद में आरोपी के खिलाफ एक गंभीर प्रकरण दर्ज है। विवेचना के दौरान यह बात सामने आई कि आरोपी ने एक नाबालिग पीड़िता के साथ संबंध बनाए थे, जिससे वह गर्भवती हो गई थी। इसके बाद आरोपी ने कानूनी कार्रवाई से बचने और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से करीब 20 दिन पहले भ्रूण को धामनोद थाना क्षेत्र के जामनझिरी जंगल में लाकर गुपचुप तरीके से दफना दिया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पूर्व विधायक शशांक भार्गव को बड़ा झटका, एमएलए कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज की
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में हुई खुदाई
पूछताछ में आरोपी की निशानदेही के बाद महाराष्ट्र पुलिस ने स्थानीय प्रशासन से संपर्क साधा। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए धामनोद नायब तहसीलदार के आदेश पर चिन्हित स्थल पर खुदाई करवाई गई। डीएनए (DNA) सैंपल एकत्र करने की प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता और वैज्ञानिक नियमों के तहत संपन्न करने के लिए धामनोद नायब तहसीलदार द्वारा पहले ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धामनोद को पत्र जारी कर आवश्यक चिकित्सकीय अमला और सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे।

DNA सैंपल सुरक्षित, जांच अधिकारी को सुपुर्द
कार्रवाई के दौरान मौके पर नायब तहसीलदार, महाराष्ट्र पुलिस के अधिकारी, धामनोद पुलिस बल तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धामनोद के मेडिकल ऑफिसर डॉ. पंकज धाकड़ मुख्य रूप से मौजूद रहे। मेडिकल ऑफिसर डॉ. पंकज धाकड़ ने वैज्ञानिक पद्धति से भ्रूण से आवश्यक डीएनए नमूने एकत्रित किए। इन नमूनों को निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत सील व पैक किया गया। इसके बाद आवश्यक दस्तावेजी कार्रवाई करते हुए सीलबंद नमूनों को जलगांव के नायब तहसीलदार योगेश पाटिल और एपीआई (API) प्रशांत कंडारे के सुपुर्द कर दिया गया। महाराष्ट्र पुलिस डीएनए रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई को आगे बढ़ाएगी।

 

पुलिस अधिकारी जंगल में जाँच करते हुव

पुलिस अधिकारी जंगल में जाँच करते हुव

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed