फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Horrific Road AccidentTwo youths killed tragically after being run over by

धार के मनावर में दर्दनाक हादसा: ट्रक की चपेट में आने से दो युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर; चालक फरार

Sat, 11 Jul 2026 10:36 AM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: धार ब्यूरो Updated Sat, 11 Jul 2026 10:36 AM IST
सार

मनावर के धार रोड पर शुक्रवार रात दोपहिया वाहनों की टक्कर के बाद दो युवक ट्रक के पिछले पहिए की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। एक 18 वर्षीय युवक गंभीर घायल है। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन
Horrific Road AccidentTwo youths killed tragically after being run over by
हादसे में घायल युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धार रोड पर राजेंद्रसूरी दादावाड़ी के पास शुक्रवार रात करीब 11 बजे हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल मनावर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान गोपालपुरा निवासी बबलू पिता दयाराम कनेल (27) और कमल पिता रामा अजनारे (28) के रूप में हुई है। वहीं घायल स्कूटी सवार की पहचान मनावर निवासी धैर्य पिता राकेश गोयल (18) के रूप में हुई है। उसके सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शी लकी राठौर के अनुसार, मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक और स्कूटी सवार मनावर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान मनावर से मांगोद की ओर जा रहे एक अज्ञात ट्रक के पास दोनों दोपहिया वाहनों की आपस में टक्कर हो गई। टक्कर के बाद मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक असंतुलित होकर ट्रक के पिछले पहिए की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं स्कूटी सवार युवक दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  रात भर हाईवे रहा जाम, सुबह भीड़ पर आंसू गैस छोड़ी गई; पुलिस ने खदेड़ा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। साथ ही फरार ट्रक और चालक की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed