सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   mp dhar passenger bus crash ringnod toll tax accident 30 injured driver critical

धार में बड़ा बस हादसा: अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी यात्री बस, 30 से ज्यादा घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला,धार Published by: Ashutosh Pratap Singh Updated Wed, 22 Apr 2026 07:43 PM IST
विज्ञापन
सार

बोरी से इंदौर की ओर जा रही यात्री बस (एमपी 11 पी 3455) रिंगनोद गांव के टोल टैक्स के पास अचानक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई, जिससे बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।

mp dhar passenger bus crash ringnod toll tax accident 30 injured driver critical
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

धार जिले के सरदारपुर तहसील के रिंगनोद क्षेत्र में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बोरी से राजगढ़ जा रही यात्री बस टोल टैक्स के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गड्ढे में गिर गई। हादसे में 30 से अधिक यात्री घायल हो गए, जबकि चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Trending Videos


कैसे हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, यात्री बस (क्रमांक एमपी 11 पी 3455) बोरी से इंदौर की ओर जा रही थी। जैसे ही बस रिंगनोद गांव के टोल टैक्स के पास पहुंची, वह अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गड्ढे में जा गिरी और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्थरबाजी की आशंका
कुछ घायल यात्रियों ने बताया कि बस पर कुछ लोगों ने पत्थर फेंके थे। इसी दौरान एक पत्थर बस के आगे के शीशे पर लगा, जिससे कांच टूट गया। कांच टूटने के बाद चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस सड़क से नीचे गड्ढे में जा गिरी। कई यात्रियों को कांच के टुकड़े भी लगे हैं।

30 से ज्यादा घायल, चालक गंभीर
हादसे में 30 से अधिक लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल सरदारपुर और राजगढ़ के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बस चालक मनीष मुजाल्दा (निवासी टांडा) की हालत गंभीर बताई जा रही है। 5 से 6 यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं।

ये भी पढ़ें- Jabalpur News: दिव्यांग बच्चों को स्कूल से निकालने पर रोक, हाईकोर्ट ने डीईओ से मांगी विस्तृत रिपोर्ट

पुलिस और प्रशासन मौके पर
घटना की सूचना मिलते ही सरदारपुर एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार और थाना प्रभारी अनिल जाधव अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात की। अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार ने बताया कि हादसे में 30 लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है। हादसा कैसे हुआ, इसे लेकर फिलहाल जांच की जा रही है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed