पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Unfaithful lover: Got woman divorced, had relationship with her by promising marriage

बेवफा आशिक: महिला का तलाक कराया, शादी का वादा कर संबंध बनाए; फोटो भेजकर शादी का रिश्ता तुड़वाया

Wed, 01 Jul 2026 08:08 PM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: धार ब्यूरो Updated Wed, 01 Jul 2026 08:08 PM IST
सार

धार में एक महिला ने बैंककर्मी सुमित शर्मा पर शादी का झांसा देकर पति से तलाक कराने, कई बार दुष्कर्म करने और निजी फोटो भेजकर उसका दूसरा रिश्ता तुड़वाने का आरोप लगाया। शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
Unfaithful lover: Got woman divorced, had relationship with her by promising marriage
महिला से शांदी का झांसा देकर दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धार में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि युवक ने शादी का झांसा देकर तलाक कराया, दुष्कर्म किया और उसकी फोटो भेजकर रिश्ता तुड़वा दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, पीड़िता और आरोपी सुमित शर्मा पिता सुभाष शर्मा निवासी पट्ठा चौपाटी दोनों शहर के एक ही निजी बैंक में काम करते थे। पिछले तीन साल से दोनों एक-दूसरे को जानते थे। काम के दौरान दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और उन्होंने अपने-अपने शादीशुदा जीवन के तनाव को एक-दूसरे से साझा किया। आरोपी सुमित ने महिला को बताया कि उसकी पत्नी का व्यवहार उसके प्रति अच्छा नहीं है। वहीं, पीड़िता ने भी साझा किया कि उसका पति भी उसे ठीक से नहीं रखता है। समान पारिवारिक परिस्थितियों और हमदर्दी के चलते दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती गईं।
विज्ञापन


महिला ने पति से ले लिया तलाक
आरोपी सुमित ने महिला को भरोसा दिलाया कि वह अपनी पत्नी को छोड़कर उससे शादी कर लेगा। इस झांसे में लेकर वह महिला को सुंदरवन कॉलोनी स्थित एक स्थान पर ले गया, जहां उसने पहली बार महिला के साथ दुष्कर्म किया। इस वादे और भरोसे के बीच महिला का अपने पति से कानूनी रूप से तलाक भी हो गया। तलाक होने के बाद जब पीड़िता ने सुमित पर शादी करने का दबाव बनाया, तो आरोपी अपने वादे से मुकर गया। उसने पीड़िता को डराने के लिए उनके कुछ निजी फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। डरा-धमकाकर आरोपी ने पट्ठा चौपाटी स्थित अपने घर पर भी महिला के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- नीमच में 'तालिबानी' सजा: युवक को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा, पहनाई जूतों की माला; वीडियो वायरल


यूपी में तय हो रहा रिश्ता भी तुड़वाया
परेशान होकर जब महिला के परिजनों ने उसके लिए उत्तर प्रदेश में एक नया रिश्ता देखा और शादी की बात आगे बढ़ाई, तो आरोपी ने पीड़िता के होने वाले ससुराल वालों को दोनों के निजी फोटो भेज दिए, जिसके कारण वह रिश्ता टूट गया। आरोपी पीड़िता को कहीं भी और शादी नहीं करने दे रहा था और लगातार ब्लैकमेल कर रहा था।

कोतवाली थाने पहुंची पीड़िता
आरोपी की प्रताड़ना और धमकी से तंग आकर पीड़िता अपने परिजनों के साथ कोतवाली थाने पहुंची और पुलिस को शिकायत दर्ज कराई । पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर सुमित पिता सुभाष शर्मा निवासी: पट्ठा चौपाटी पर दुष्कर्म की सहित अन्यस धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना कोतवाली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तकनीकी एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से आरोपी सुमित को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से प्रकरण के संबंध में पूछताछ की जा रही है तथा प्रकरण की विवेचना जारी है।


पुलिस गिरफ्त में आरोपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed