सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Plant Head dies under suspicious circumstances; death

MP: 90 लाख रुपये के गुजारा भत्ते की मांग से तनाव में थे प्लांट हेड, संदिग्ध हालात में मौत; जांच में जुटी पुलिस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: धार ब्यूरो Updated Tue, 23 Jun 2026 02:03 PM IST
विज्ञापन
सार

पीथमपुर की एक निजी कंपनी के 41 वर्षीय प्लांट हेड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी में पारिवारिक विवाद और 90 लाख रुपये की एलिमनी की मांग से जुड़े मानसिक तनाव की बात सामने आ रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Plant Head dies under suspicious circumstances; death
पुलिस प्रकरण की जांच में जुटी।
विज्ञापन

विस्तार

औद्योगिक नगरी पीथमपुर की रॉयल रेजीडेंसी कॉलोनी में एक निजी कंपनी के प्लांट हेड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 41 वर्षीय सुरेश के रूप में हुई है, जो मूल रूप से आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा के निवासी थे और जेसिनोक्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में प्लांट हेड के पद पर कार्यरत थे।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, आशंका जताई जा रही है कि पत्नी द्वारा मांगे जा रहे भारी-भरकम गुजारा भत्ते और चल रहे कोर्ट केस के तनाव के कारण उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया। कंपनी प्रबंधन से जुड़े कर्मचारियों ने बताया कि सोमवार सुबह से ही सुरेश का फोन नहीं लग रहा था। अनहोनी की आशंका होने पर जब सहकर्मी उनके रॉयल रेजीडेंसी स्थित आवास पर पहुंचे, तो उनकी हालत बेहद गंभीर थी। उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

90 लाख रुपये की एलिमनी का था दबाव
मृतक के पारिवारिक मित्र राम बाबू ने बताया कि सुरेश पिछले काफी समय से गंभीर पारिवारिक और कानूनी विवादों से जूझ रहे थे। उनकी पत्नी से तलाक का मामला न्यायालय में विचाराधीन था, जिसमें पत्नी ने 90 लाख रुपये के गुजारा भत्ते की मांग की थी। इतनी बड़ी राशि का कानूनी दावा और विवाद उनके लिए गहरे मानसिक तनाव का कारण बना हुआ था। पीथमपुर में वे अकेले रहते थे, जबकि उनकी 12 वर्षीय बेटी विजयवाड़ा में अपने दादा-दादी के साथ रहती है। इस घटना के बाद बच्ची के सिर से पिता का साया उठ गया है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- MP: कौन थे वो आठ अपहरणकर्ता जिन्होंने मांगी थी बीस लाख रुपये की फिरौती? इस डर से हाथ पैर बांधकर किसान को छोड़ा


पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। कंपनी प्रबंधन और साथी कर्मचारियों ने पोस्टमार्टम के बाद शव को विमान के माध्यम से उनके गृह नगर विजयवाड़ा भेज दिया, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

पीथमपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पारिवारिक विवाद समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।पुलिस प्रकरण की जाँच में जुटी

मृतक का फाइल फोटो।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed