सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Police arrest man for swindling ₹6 lakh from a young

Dhar News: प्रेमजाल में फंसाकर युवती से छह लाख हड़पे, लौटाने का कहने पर करने लगा ब्लैकमेल, अब सलाखों के पीछे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: धार ब्यूरो Updated Thu, 11 Jun 2026 03:03 PM IST
विज्ञापन
सार

राजगढ़ में एक युवक ने सोशल मीडिया के जरिए नाबालिग बालिका को प्रेमजाल में फंसाकर दुर्घटना समेत विभिन्न बहाने बनाकर करीब छह लाख रुपये ठग लिए। पैसे मांगने पर वह धमकियां देने लगा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, एक लूटकांड में भी दो आरोपियों को गिरफ्तार कर नकदी और अन्य सामान बरामद किया गया।

Police arrest man for swindling ₹6 lakh from a young
लूट व युवती के प्रकरण के कुल तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

विस्तार

नाबालिग बालिका को प्रेम जाल में फंसाकर कई तरह के बहानों से करीब छह लाख रुपये हड़प लिए जाने का मामला सामने आया है। पैसे वापस मांगने पर उसे ब्लैकमेल व छेड़छाड़ करने की धमकी भी दी जा रही थी। पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म पर नाबालिग से दाेस्ती कर लाखों की रकम हड़प ली थी।



पुलिस के अनुसार, 7 जून को थाना राजगढ़ में एक पीड़ित परिवार द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में बताया गया कि राजगढ़ निवासी आरोपी कृष्णा पिता महेश शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म स्नैपचैट के माध्यम से नाबालिग बालिका से संपर्क साधा था। धीरे-धीरे उसने बालिका को अपने प्रेम जाल में फंसाकर उसका विश्वास जीत लिया। विश्वास में लेने के बाद आरोपी ने खुद की दुर्घटना होने और अन्य जरूरी कामों का बहाना बनाकर पीड़िता से समय-समय पर बड़ी रकम ऐंठना शुरू कर दिया। इस तरह आरोपी ने कई किस्तों में लगभग छह लाख रुपये हड़प लिए। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन व मार्गदर्शन में आरोपी की धरपकड़ के लिए तत्काल एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कृष्णा पिता महेश शर्मा को राजगढ़ से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उक्त प्रकरण में आरोपी की गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक जुली अमलियार, प्रधान आरक्षक रैमसिंह बर्डे, आरक्षक सुभाष और आरक्षक दिलीप की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मीनाक्षी नटराजन नामांकन विवाद: शीर्ष अदालत ने कल सुनवाई पर जताई सहमति, कांग्रेस की दलील पर क्या की टिप्पणी
विज्ञापन


लूट की वारदात में खुलासा
एक अन्य मामले में राजगढ़ पुलिस ने एक अन्य लूट के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हजारों की नगदी, मोबाइल और अन्यि सामग्री को जब्त किया है। 28 जून को फरियादी राजवीर मालवी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें अज्ञात बदमाशों ने उनसे 70 हजार की नगदी, मोबाइल फोन और जरूरी दस्तावेज लूट लिए थे। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस टीम तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर के सूचना तंत्र के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही थी, इसी बीच 10 जून को प्रकरण में संलिप्तं दो आरोपियों मुकेश पिता धुंधरा और बबलू उर्फ बाबू पिता वीरसिंह दोनों निवासी कालीदेवी थाना टांडा को गिरफ्तार कर लिया।
जालमसिंह पिता नेदिया और नेहरू पिता खेलूं फरार है। पूछताछ में आरोपियों द्वारा लूट की घटना करना स्वीकार किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed