सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Dhar: Illegal country-made pistols and katta being manufactured at home, accused arrested, tools recovered

Dhar News: घर में बन रहे थे देशी पिस्टल और कट्टे, पुलिस की दबिश में आरोपी गिरफ्तार, औजार बरामद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: धार ब्यूरो Updated Wed, 15 Apr 2026 05:45 PM IST
विज्ञापन
सार

बारिया गांव में पुलिस ने अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी घर में ही देशी पिस्टल और कट्टे बनाकर बेचता था।

Dhar: Illegal country-made pistols and katta being manufactured at home, accused arrested, tools recovered
अवैध रूप से हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़
विज्ञापन

विस्तार

आदिवासी बहुल इलाके के ग्राम बारिया में पुलिस ने एक घर पर दबिश देकर अवैध रूप से हथियार बनाने की फैक्ट्री का खुलासा किया है। मौके से हथियार निर्माण में उपयोग होने वाले उपकरण जब्त किए गए हैं और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
Trending Videos


जानकारी के अनुसार आरोपी घर पर ही अवैध हथियार बनाने का काम कर रहा था। वह लोगों की मांग के अनुसार देशी पिस्टल और कट्टे तैयार कर 5 से 10 हजार रुपये तक वसूलता था। आरोपी ने घर में बनी एक टपरी के अंदर हथियार बनाने के औजार छिपाकर रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दबिश के दौरान आरोपी संजय पिता प्रसन्नसिंह सिकलीगर (35 वर्ष) मौके पर पिस्टल बनाते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने उसे उपकरणों सहित गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। अब आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां रिमांड लेकर आगे की पूछताछ की जाएगी।

ये भी पढ़ें: Chhatarpur: जल, जमीन और जीवन की लड़ाई तेज, केन नदी में ‘जल सत्याग्रह’ पर कब बनेगी बात? गांवों में ‘चूल्हा बंद

दरअसल पुलिस उप-महानिरीक्षक मयंक अवस्थी ने मासिक समीक्षा बैठक में जिले के सभी थाना प्रभारियों और एसडीओपी को अवैध गतिविधियों पर सख्ती से अंकुश लगाने के निर्देश दिए थे। इसी के तहत गंधवानी पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

थाना प्रभारी प्रदीप खन्ना ने बताया कि अवैध हथियार बनाने और बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से देशी कट्टे बनाने के उपकरण बरामद किए हैं, जिनमें ग्लाइडर मशीन, लोहे का धड़ा, लोहा पिघलाने वाला पंखा, कीलें, पिस्टल ट्रिगर सांचा, कट्टे का बोर नापने वाला सांचा सहित अन्य औजार शामिल हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 10 हजार रुपये बताई गई है। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक विनय परमार सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
 

अवैध हथियार पुलिस ने किए जप्त

पुलिस ने जब्त किए अवैध हथियार

 

अवैध हथियार पुलिस ने किए जप्त

पुलिस ने जब्त किए अवैध हथिया

 

अवैध हथियार पुलिस ने किए जप्त

पुलिस ने जब्त किए अवैध हथियार

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed