सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Police's 'Operation Prahar'55 teams raided 250 locations

धार पुलिस का ऑपरेशन प्रहार: 250 ठिकानों पर दबिश, 10 इनामी समेत 156 बदमाशों पर कार्रवाई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: धार ब्यूरो Updated Sun, 31 May 2026 05:23 PM IST
विज्ञापन
सार

धार पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत जिलेभर में 250 संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी। 55 टीमों की कार्रवाई में हत्या, लूट और झपटमारी के आरोपियों समेत 10 इनामी बदमाश गिरफ्तार हुए। होटल, ढाबों और कबाड़ी दुकानों की भी सघन जांच की गई।

Police's 'Operation Prahar'55 teams raided 250 locations
पुलिस ने की गश्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जिले में अपराधियों और असामाजिक तत्वों के हौसले पस्त करने के लिए धार पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के मार्गदर्शन तथा एएसपी विजय डावर और एसडीओपी पारुल बेलापुरकर के निर्देशन में पूरे जिले में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कॉम्बिंग गश्त और विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस महाअभियान में पुलिस ने हत्या, लूट और झपटमारी के कई मामलों का खुलासा करते हुए कई शातिर और इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया।

250 संदिग्ध ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए धार पुलिस ने 55 विशेष टीमों का गठन किया था, जिनमें 316 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे। इन टीमों ने जिले के 250 संदिग्ध ठिकानों पर एक साथ दबिश दी, जिससे अपराधियों में हड़कंप मच गया। कॉम्बिंग गश्त के दौरान थाना मांडव पुलिस ने हत्या के एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया। वहीं विभिन्न थानों की पुलिस ने लूट और झपटमारी के तीन शातिर आरोपियों को पकड़ा। पूछताछ में इनसे 9 गंभीर वारदातों का खुलासा हुआ। पुलिस ने 3 जघन्य अपराधों के आरोपियों और 7 वांछित अपराधियों को भी गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
Trending Videos


पढे़ं: नर्मदा-क्षिप्रा लिंक योजना की पाइपलाइन फूटी, हाईटेंशन लाइन के नीचे मचा हड़कंप; हाईवे पर वाहनों की लगी कतार

10 इनामी बदमाशों समेत 156 पर कार्रवाई
एएसपी विजय डावर के अनुसार अभियान के दौरान 10 इनामी अपराधियों समेत कुल 156 बदमाशों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की गई। पुलिस ने जिले के 468 गुंडों और हिस्ट्रीशीटरों के साथ ही 6 जिला बदर अपराधियों की भी सघन जांच की। इसके अलावा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े 47 आदतन अपराधियों और 24 सिकलीगरों की भी चेकिंग की गई। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने धारा 126 और 135 बीएनएसएस के तहत 502 असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। साथ ही आर्म्स एक्ट के तहत 1 और आबकारी एक्ट के तहत 4 प्रकरण दर्ज किए गए।

होटल, ढाबों और कबाड़ी दुकानों की भी जांच
सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस टीमों ने जिले के 181 होटल और ढाबों का औचक निरीक्षण किया। साथ ही 73 कबाड़ी दुकानों और संदिग्ध डेरों की भी सघन जांच की गई। संपत्ति संबंधी अपराधों में शामिल रहे 68 पुराने आरोपियों की वर्तमान स्थिति भी खंगाली गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में आम नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस करें और अपराधियों में कानून का भय बना रहे, इसके लिए “ऑपरेशन प्रहार” जैसी सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed