{"_id":"6a37c2c2814481eb80008854","slug":"sensational-theft-at-bjp-leaders-house-solved-5-c-dhar-news-c-1-1-noi1504-4418231-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: भाजपा नेता के घर हुई चोरी का पर्दाफाश, कई राज्यों से जुड़े थे गैंग के तार; पांच सदस्य गिरफ्तार माल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: भाजपा नेता के घर हुई चोरी का पर्दाफाश, कई राज्यों से जुड़े थे गैंग के तार; पांच सदस्य गिरफ्तार माल बरामद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
Published by: धार ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 05:15 PM IST
विज्ञापन
सार
धार जिले के बदनावर में भाजपा नेता राजेश अग्रवाल के घर हुई लाखों रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने अंतरराज्यीय चोरी गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर करीब 40 लाख रुपये के जेवरात और नकदी बरामद की है।
पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार, 40 लाख रुपये का माल बरामद हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
धार के बदनावर पुलिस ने भाजपा नेता राजेश अग्रवाल के घर हुई सनसनीखेज चोरी का खुलास करते हुए वारदात में शातिर अंतरराज्यीय गैंग का भंडाफोड़ किया है, जिसके तार मध्य प्रदेश के अलावा राजस्थान, गुजरात और दिल्ली से भी जुड़े हैं । मामले में पुलिस ने महिला सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 40 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी बरामद की है । वहीं, घटना में शामिल दो अन्य आरोपी फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं।
ताला तोड़कर उड़ाए थे लाखों के जेवरात व नकदी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दो और तीन जून 2026 की दरमियानी रात अज्ञात बदमाशों ने बदनावर में भाजपा नेता राजेश अग्रवाल के सूने मकान को निशाना बनाया था। चोरों ने फरियादी के घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अलमारी में रखे सोने के कंगन, चेन, हार सेट, अंगूठी, कान की झुमकियां, चांदी के बर्तन, सिक्के और डेढ लाख की नकदी पर हाथ साफ कर दिया था । घटना के बाद थाना बदनावर में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने तत्काल स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारूल बेलापुरकर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी अरविन्द सिंह तोमर के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया था। एसआईटी ने जब बदनावर, लेबड़ और नयागांव हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला, तो कड़ियां जुड़ती गईं। आरोपियों ने पहले एक चोरी की पल्सर मोटरसाइकिल का इस्तेमाल किया और उसे घटगारा के पास एक खेत में छोड़ दिया।
विज्ञापन
इसके बाद, टोल बैरियर्स और कैमरों की मदद से एक संदिग्ध स्विफ्ट कार आरजे 03 सीबी 1664 को ट्रैक किया गया, जो घटना के समय घटगारा के पास मौजूद थी। यह कार रतलाम, जावरा होते हुए राजस्थान के प्रतापगढ़ की ओर गई। शातिरों ने पुलिस को चकमा देने के लिए ग्राम अरनोद में कार की नंबर प्लेट बदलकर जीजे 27 ईएच 6051 कर दी थी।
एसआईटी की राजस्थान में दी दबिश
तकनीकी जांच से पता चला कि स्विफ्ट कार रघुवीर पिता पर्वत सिंह निवासी गलियाकोट राजस्थान के नाम पर दर्ज है। पुलिस और मुखबिर तंत्र से जानकारी मिली कि रघुवीर और पर्वत सिंह का पूरा परिवार व उनके रिश्तेदार चोरी और नकबजनी के आदतन अपराधी हैं, जिनकी तलाश दिल्ली, राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश की पुलिस को है। स्थानीय स्तर पर मुखबिरों को सक्रिय कर पुलिस ने डूंगरपुर, गलियाकोट, नडियाद और वडोदरा में संभावित ठिकानों पर दबिश दी। पुख्ता सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम गलियाकोट थाना चितरी राजस्थान में घेराबंदी कर 5 आरोपियों को हिरासत में लिया, जिन्होंने पूछताछ में बदनावर की चोरी स्वीकार कर ली।
पुलिस ने चोरी की वारदात में शामिल आनन्द सिंह पिता पर्वत सिंह सिकलीकर, बलवीर सिंह पिता पर्वत सिंह सिकलीकर, पर्वत सिंह पिता जाम सिंह सिकलीकर, भुरीबाई पति पर्वत सिंह सिकलीकर और अमर सिंह पिता लाल सिंह सिकलीकर निवासी गलियाकोट राजस्थान को गिरफ्तार किया है, गैंग के दो मुख्य सदस्य लड्डु उर्फ रघुवीर सिंह और महेन्द्र पिता लाल सिंह सिकलीकर फिलहाल फरार हैं । पुलिस इनकी तलाश कर रही है और इनसे वारदात में प्रयुक्त स्विफ्ट कार तथा शेष मश्रुका बरामद किया जाना बाकी है।
ये भी पढ़ें- Guna News: बेकाबू कंटेनर पुलिया से नीचे गिरकर बना आग का गोला, ड्राइवर की जिंदा जलने से मौत; क्लीनर भी झुलसा
300 ग्राम सोना और 2 किलो चांदी जब्त
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में चोरी का माल बरामद किया है। जब्त सामान में सोने की माता लक्ष्मी की मूर्ति, सोने की चेन, हार, चूड़ियां, अंगूठियां, चांदी के बड़े-छोटे कटोरे, नारियल, पायल, लोटे तथा 13 हजार 500 की नगदी शामिल है। कुल जब्त मश्रुके में करीब 300 ग्राम सोने के जेवर और 2 किलोग्राम चांदी के सामान शामिल हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 40 लाख आंकी गई है।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार