सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Dhar News: Man Accused of Molesting Four-Year-Old Sleeping Outside House, Family Hands Him Over to Police

Dhar News: घर के बाहर सो रही चार साल की मासूम के साथ छेड़छाड़, परिजनों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: धार ब्यूरो Updated Sat, 09 May 2026 05:47 PM IST
विज्ञापन
सार

घर के बाहर सो रही चार साल की मासूम के साथ छेड़छाड़ के मामले में परिजनों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

Dhar News: Man Accused of Molesting Four-Year-Old Sleeping Outside House, Family Hands Him Over to Police
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार
विज्ञापन

विस्तार

जिले के धामनोद क्षेत्र में 4 वर्षीय मासूम बच्ची से छेड़छाड़ के मामले में परिजनों की सतर्कता और साहस से आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। परिजनों ने आरोपी को पकड़कर सीधे थाने पहुंचाया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

Trending Videos


क्या है पूरा मामला?
घटना 6 मई की रात की बताई जा रही है। पीड़ित बच्ची की मां के अनुसार उसके पति काम के सिलसिले में घर से बाहर गए हुए थे। रात करीब 8 बजे उसने अपने दोनों बच्चों को घर के बाहर ओटले पर सुला दिया और खुद घर के भीतर काम करने चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Ujjain: अखाड़ों की जमीन पर अवैध कब्जा, संतों ने प्रशासन को घेरा, बोले- अतिक्रमण नहीं हटा तो...

कुछ देर बाद बच्ची के जोर-जोर से रोने की आवाज सुनाई दी। चीख सुनकर मां और परिवार के अन्य सदस्य बाहर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि गांव का ही रमेश भाबर बच्ची के साथ गलत हरकत कर रहा था। शोर मचते ही आरोपी मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

अगले दिन परिजनों ने दबोचा आरोपी
परिजनों के अनुसार घटना के अगले दिन आरोपी फिर से पीड़िता के घर के आसपास घूमता दिखाई दिया। जैसे ही परिवार के लोगों की नजर उस पर पड़ी, उन्होंने तुरंत घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया और सीधे धामनोद थाने ले गए।

धामनोद पुलिस ने आरोपी रमेश भाबर के खिलाफ संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी को जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed