{"_id":"69fc3e8c84848a85070fd03e","slug":"the-car-of-the-youths-fleeing-the-stone-pelting-incident-fell-into-dhar-news-c-1-1-noi1504-4252015-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dhar: पिपरानी में दो युवकों की मौत के मामले में 9 पर केस दर्ज, पत्थरबाजी से बचकर भागते हुए कुएं में गिरी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhar: पिपरानी में दो युवकों की मौत के मामले में 9 पर केस दर्ज, पत्थरबाजी से बचकर भागते हुए कुएं में गिरी कार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
Published by: धार ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 03:49 PM IST
विज्ञापन
सार
पिपरानी गांव में दो युवकों की मौत का खुलासा करते हुए पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार पुरानी रंजिश के चलते हुई पत्थरबाजी के बाद जान बचाकर भाग रहे युवकों की कार कुएं में गिर गई थी, जिससे यह हादसा हुआ।
कुएं में कार गिरने से दो युवकों की मौत के बाद मामला दर्ज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जिले के टांडा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम पिपरानी में 30 अप्रैल की रात हुई दो युवकों की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। शुरुआती जांच और परिजनों के बयानों के आधार पर पुलिस ने गांव के 9 लोगों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। जांच में सामने आया कि पत्थरबाजी से जान बचाकर भाग रहे युवकों की कार अंधेरे में बिना मुंडेर वाले कुएं में जा गिरी थी।
Trending Videos
पुलिस जांच के अनुसार घटना की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। 30 अप्रैल की रात ग्राम पिपरानी में एक शादी समारोह के दौरान बंटू पिता वेरसिंह और आरोपियों के बीच पुराने विवाद को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच पथराव शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जान बचाने के लिए बंटू अपने साथियों जगदीश, मडिया और संतोष के साथ कार में सवार होकर मौके से भागने लगा। इसी दौरान अंधेरे और घबराहट के कारण कार झेतु नामक व्यक्ति के खेत में स्थित बिना मुंडेर वाले कुएं में जा गिरी। हादसे में संतोष निवासी धुंडकला, मंदसौर और मडिया निवासी कड़वाल, आलीराजपुर की डूबने से मौत हो गई, जबकि बंटू और जगदीश को ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
ये भी पढ़ें: Khargone News: सात साल की मासूम से दुष्कर्म और हत्या के बाद दहला गांव, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
टांडा पुलिस ने मामले में दीपक पिता रमेश अनारे, मुकेश पिता मेहरसिंह, बबलू पिता प्यारसिंह, विनोद पिता केशरसिंह, थाऊसिंह पिता मगरसिंह, तोलसिंह पिता सुरसिंह, मोहब्बत पिता छगनिया, कालिया पिता पारसिंह और राकेश पिता मेहरसिंह, सभी निवासी ग्राम तरसिंगा के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
घायल बंटू अनारे और मृतकों के परिजनों ने पुलिस को बताया कि हमला अचानक हुआ था और हमलावरों ने उन्हें कार से बाहर निकलने तक का मौका नहीं दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करीब दो महीने पहले बैठने की बात को लेकर हुई मामूली कहासुनी ने इस विवाद को हिंसक रूप दे दिया।
घटना के बाद 1 मई को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया और मर्ग कायम किया गया। टांडा थाना प्रभारी संजय रावत ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला गैर-इरादतन हत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

कमेंट
कमेंट X