पीथमपुर में दर्दनाक हादसा: वाहन के नीचे सो रहे तीन मजदूरों की कुचलने से हुई मौत, मौके पर पहुंची पुलिस; हाहाकार
पीथमपुर में बोरिंग साइट पर सपोर्टिंग गाड़ी के नीचे सो रहे तीन मजदूरों को चालक ने लापरवाही से रिवर्स करते समय कुचल दिया। इस घटना में रामचरण, भानुप्रताप और अरविंद की मौके पर मौत हो गई, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औद्योगिक नगरी पीथमपुर में मंगलवार तड़के एक हृदयविदारक हादसा सामने आया। यहां बोरिंग मशीन के साथ चल रही सपोर्टिंग गाड़ी की चपेट में आने से तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीनों मजदूर वाहन के नीचे सो रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।
जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ निवासी तीनों मजदूर रात में काम खत्म होने के बाद बोरिंग मशीन के साथ खड़ी सपोर्टिंग एयर गाड़ी (नंबर KA-51 MC-5799) के नीचे आराम करने के लिए लेट गए थे। इसी दौरान चालक ने बिना नीचे देखे वाहन को लापरवाही से रिवर्स कर दिया। भारी-भरकम गाड़ी के पहिए मजदूरों के ऊपर चढ़ गए, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
पढ़ें: बंगाल में मिली पिछली हार लाई थी विजयवर्गीय की राजनीति ने टर्निंग पाइंट
पुलिस के मुताबिक, गवला निवासी सुभाष चौहान और रुदन सिंह सोलंकी के खेत पर बोरिंग का काम चल रहा था। मजदूर दिनभर की मेहनत के बाद थककर वाहन के नीचे ही सो गए थे। हादसे में रामचरण (56), भानुप्रताप (19) और अरविंद (22) की जान चली गई। तीनों मृतक छत्तीसगढ़ के अलग-अलग गांवों के निवासी थे और काम के सिलसिले में पीथमपुर आए थे।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को जब्त कर लिया। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। पुलिस ने फरियादी रमेश इक्का की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण चालक की लापरवाही सामने आ रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

कमेंट
कमेंट X